---Advertisement---

The Girlfriend: पानी में रश्मिका मंदाना का इंटेंस लुक देख सहमे फैंस, थ्रिलिंग लव स्टोरी की झलक ने बढ़ाई बेचैनी

The Girlfriend: रश्मिका मंदाना बहुत जल्द तेलुगू फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में नजर आने वाली है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड है और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फर्स्ट लुक वीडियो में रश्मिका का अंदाज और अवतार दोनों काबिले तारीफ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2023 1:18 अपराह्न

the girlfriend
Follow Us
---Advertisement---

The Girlfriend: रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर चर्चित नाम है। वह अपने फैंस को इंप्रेस करना खूब जानती है। एक तरफ जहां वह बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश में जुटी हुई है वहीं तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में उनका बोलबाला है। अब वह अपनी अपकमिंग थ्रिलिंग लव स्टोरी वाली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस वीडियो में रश्मिका का अंदाज और लुक दोनों काबिले तारीफ है। दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का फर्स्ट लुक वीडियो चर्चा में है।

मेकर्स ने दिखाई रश्मिका की झलक

राहुल रवींद्रन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अल्लू अरविंद ने प्रोड्यूस किया है। 51 सेकेंड के इस वीडियो में रश्मिका पिंक सलवार सूट में नजर आ रही है और वह पानी के अंदर है। इस दौरान झुमके और बिंदी में रश्मिका का अंदाज काफी अलग और खास है जिसे देखने के बाद फैंस तो काफी एक्साइटेड है। पहली झलक का खुलासा करते हुए मेकर्स ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है।

यहां देखें Video:-

क्या है इस वीडियो में खास

इस फर्स्ट लुक वीडियो की बात करें तो इसमें पीछे से आवाज आ रही है “मैं उसे इतना प्यार करता हूं कि उसे दोस्त, परिवार या किसी और की जरूरत नहीं है उसे बस मेरी जरूरत है। मैं बस यही चाहता हूं कि वह मेरे साथ 24 घंटे और सातों दिन रहे। एक ऐसी लड़की जिसे मैं अपना कह सकूं।” कहने में दो राय नहीं है कि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।रश्मिका के फैंस को तोहफा मिला है। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई लेकिन फर्स्ट लुक किसी को भी बेचैन करने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026