---Advertisement---

The Girlfriend Vs Haq Box Office Collection Day 5: रश्मिका मंदाना की गर्लफ्रेंड पर पड़ा दर्शकों का अकाल, जानें इमरान हाशमी के ‘हक’ का हाल

The Girlfriend Vs Haq Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' और इमरान हाशमी की मूवी 'हक' के बीच मुकाबला चल रहा है। लेकिन दोनों के कलेक्शन की बुरी हालत है। यहां जानें ऑडियंस किस पर ज्यादा प्यार लुटा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 12, 2025 11:19 पूर्वाह्न

The Girlfriend Vs Haq Box Office Collection Day 5
Follow Us
---Advertisement---

The Girlfriend Vs Haq Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड फिल्म ‘हक’ और तेलगू मूवी ‘द गर्लफ्रेंड’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों फिल्मों को आए 6 दिन हो चुके हैं। लेकिन कलेक्शन के मामले में ये बहुत ही स्लो रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में रिलीज के 5वें दिन साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि ऑडियंस ने सिरे से इसे खारिज कर दिया है। वहीं , कुछ ऐसा ही हाल तीन तलाक जैसे मुद्दे पर आधारित इमरान हाशमी और यामी गौतम की मूवी’ हक’ का भी हैं। आज हम आपको इन दोनों मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

The Girlfriend बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आयी भारी गिरावट

रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की प्यार जैसे मुद्दे में उलझी ‘द गर्लफ्रेंड’ आज कल के युवाओं की स्थिति को देखते हुए बनाई गई है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लगभग 42 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 8.03 करोड़ रुपए किया है। वहीं, पांचवें दिन की ये कमाई सिर्फ 80 लाख थी। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, मूवी का थिएटर में कितना बुरा हाल है? इस पर ऑडियंस का भारी अकाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में ये कमाई और भी कम हो सकती है।

Haq Box Office Collection Day 5 की क्या स्थिति है?

शुक्रवार को इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ को भी रिलीज किया गया था। ये तीन तलाक जैसे मुद्दे पर आधारित मूवी हैं।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लगभग 25 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। ‘हक’ फिल्म ने अभी तक टोटल 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, रिलीज के पांचवें दिन ये कमाई 1.25 करोड़ रुपए थी। हालंकि रविवार को फिल्म ने अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई 3.85 करोड़ रुपए की थी। लेकिन जिस तरह से इसका कलेक्शन स्लो रफ्तार से बढ़ रहा है, वो मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी कर रहा है।

आपको बता दें, ‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026