---Advertisement---

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: फेल ओपनिंग के बाद शनिवार को विवादित फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में 520% की हुई बढ़ोतरी

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: द केरल स्टोरी 2 को लेकर लगातार कंट्रोवर्सी के बाद आखिरकार यह रिलीज तो हो गई लेकिन क्या यह दर्शकों का दिल जीत पाने में कामयाब हुई है। आइए जानते हैं शनिवार को कितना रहा कलेक्शन और यह किस तरह से रिकॉर्ड कायम कर रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2026 12:23 अपराह्न

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: तमाम विरोध और कोर्ट से लगी अंतरिम रोक के बीच भी विपुल अमृतलाल शाह और कामाख्या नारायण सिंह की द केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोग इस कंट्रोवर्शियल फिल्म पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं हैं। हालांकि इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 क्या रहा। क्या फैंस इस फिल्म को देखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। निश्चित तौर पर धर्म संबंधी कंट्रोवर्सी का शिकार हुई द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 देखकर आपको हैरानी हो सकती है।

आखिर कितनी हुई The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2 में कमाई में बढ़ोतरी

जहां तक बात करें द स्टोरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ओपनिंग दिन की तो इसने महज 0.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं ओपनिंग दिन से 520% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और शनिवार को फिल्म की कमाई 4.65 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ओपनिंग डे से कमाई में जिस तरह से बढ़ोतरी दर्ज हुई है वह निश्चित तौर पर इस फिल्म की पापुलैरिटी को बताने के लिए काफी है। द केरल स्टोरी 2 की बेबाक कहानी आखिर लोगों को किस हद तक पसंद आती है और यह कमाई में किस रिकॉर्ड को कायम करती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

क्या द केरल स्टोरी के रिकॉर्ड को ब्रेक कर पाएगा पार्ट 2

2 दिन के भीतर 5 करोड़ की कमाई करने वाली द केरल स्टोरी 2 का धमाका देखना कमाल का हो सकता है। जहां तक बात करें द केरल स्टोरी 2 की तो यह द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट है जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। द केरल स्टोरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने भारत में 241 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कहा गया था। क्या तमाम कंट्रोवर्सी के बाद द केरल स्टोरी 2 यहां तक पहुंच पाती है यह देखना खास हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026