The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4 : चार दिन में चित हुई ‘केरल स्टोरी 2’, होली से पहले कलेक्शन में भयंकर गिरावट

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4 : 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भयंकर गिरावट आ गई है। जिसके कारण मेकर्स को झटका लगा है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई काफी गिर गई है।

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4

Picture Credit: Google

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4 : विवादों के बाद 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट जारी है। रिलीज के चार दिनों के अंदर ही मूवी की कमाई में भयंकर गिरावट जारी है।  साल 2023 में आयी ‘द केरल स्टोरी’  की तरह इससे काफी सारी उम्मीदें थीं। लेकिन फिलहाल तो ये टूटती हुई दिख रही हैं। सोमवार को मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही कम हुआ है।

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4  में आयी गिरावट?

‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के चौथे दिन 2.65 कोरड़ रुपए कमाए हैं। ऑपनिंग डे पर ये कलेक्शन 75 लाख रुपए था।

Picture Credit: Sacnilk

लेकिन वीकेंड पर ये 4 से 5 करोड़ तक पहुंचा, लेकिन सोमवार को कलेक्शन गिरते हुए 2.65 करोड़ तक पहुंच गया है। ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 12.80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।  इसका बजट 30 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। होली से पहले मूवी की ये हालत मेकर्स को टेंशन में डाल सकती है। कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरने के कारण

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं। फिल्म लव जिहाद पर आधारित है। इसमें लीड रोल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और एश्वर्या ओझा हैं। मध्य प्रदेश, जोधपुर, ग्वालियर और कोच्चि शहर की तीन लड़कियों और उनके धर्म परिवर्तन के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा कह रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि, ये सच है। फिल्म ने भी सच्ची घटना बताकर फिल्म का निर्माण किया है। फिलहाल ऑडियंस प्रोपेगेंडा और सच के बीच कंफ्यूज दिख रही है। यही कारण है कि, इसके रिव्यू मिले-जुले हैं। ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ के गिरते कलेक्शन का एक अन्य कारण  शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की पहले से ही सिनेमा घरों में चल रही ‘ओ रोमियो’ को भी माना जा रहा है।

 

Exit mobile version