The Odyssey Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ को 17 जुलाई 2026 को रिलीज कर दिया गया। ये फिल्म ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी है। नोलन ‘ओपनहाइमर’, ‘इंटरस्टेलर’ और ‘द डार्क नाइट’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। ‘द ओडिसी’ का ऑपनिंड डे कलेक्शन आ गया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाई से तबाही मचा दी है। इसके साथ ही भारत में भी इस हॉलीवुड मूवी का जादू चल चुका है।
The Odyssey Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?
‘द ओडिसी’ ‘द ओडिसी’ ने ऑपनिंड डे पर 386 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में इसका टोटल कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपए रहा है। भारत में द ओडिसी को 8413 शोज मिले हैं।इस फिल्म का बजट 2300 करोड़ के आस-पास है।भारत में ‘द ओडिसी’ ने नोलन की ही पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ को पछाड़ दिया है। आपको बता दें, यह फिल्म भारत में वर्ष 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बन गई है। वीकेंड पर ये फिल्म और भी अच्छी कमाई कर सकती है।
‘द ओडिसी’ फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘द ओडिसी’ फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो ये फिल्म इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी है। जो युद्ध तो जीत जाते हैं, लेकिन घर पहुंचने के लिए उन्हें 20 सालों का इंतजार करना पड़ता है। आसमानी शक्तियों से लड़ते इस योद्धा के संघर्षों को दिखाया गया है। इसमें लीड रोल में मैट डेमन, एना हैथवे, टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और सामन्था मॉर्टन जैसे बड़े कलाकार हैं।
