The Odyssey Box Office Collection Day 10: हॉलीवुड फिल्म ‘द ऑडिसी’ ने दुनियाभर में अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तबाही मचाई हुई है। बीते दिन भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारत में भी काफी असर देखने को मिल रहा है। रविवार को फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की है। अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें अभी तक की टोटल कमाई और रिकॉर्ड ।
The Odyssey Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?
क्रिस्टोफर नोलन की मूवी ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 10वें दिन भारत में 11.45 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4638 शोज से हुआ है। वहीं, भारत में इसकी टोटल कमाई 119.65 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म का बजट 2300 करोड़ के आस-पास है।बीते 10 दिनों में नोलन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 5360 करोड़ का कर लिया है। ये फिल्म अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। इस हॉलीवुड मूवी की स्टोरी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
‘द ओडिसी’ फिल्म ने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं?
‘द ओडिसी’ के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग मूवी बन चुकी है। R-रेटेड फिल्मों में तीसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड भी इसी के नाम पर है। वहीं, साल 2026 की सबसे बड़ी लाइव-एक्शन ओपनिंग देने वाली फिल्म भी बन चुकी है।यह इतिहास की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने केवल एक ही वीकेंड में दुनिया भर की IMAX स्क्रीन्स 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। Letterboxd पर सबसे तेज़ ‘वन मिलियन क्लब’ का रिकॉर्ड भी इसी के नाम है। ये नोलन की सबसे हाई-रेटेड फिल्म बन चुकी है। ये एक राजा की कहानी है , जो युद्ध तो जीत जाता है। लेकिन घमंड के कारण समुन्द्र के देवताओं को नाराज कर देता है। इसके बाद उसे घर पहुंचने में 10 का समय लग जाता है। अकेलेपन, वफादारी और शाप के ईर्द-गिर्द घूमती ये फिल्म प्रसिद्ध प्राचीन ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य ‘ओडिसी’ पर आधारित है। इस मूवी में मैट डेमन, ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े एक्टर हैं।
