---Advertisement---

The Odyssey Box Office Prediction: क्या पहले ही दिन टूटेगी ‘ओपनहाइमर’ का रिकॉर्ड, इस तरह से टिकटों के लिए दिख रही मारामारी

The Odyssey Box Office Prediction: क्रिस्टोफर नोलन की ओपनहाइमर के रिकॉर्ड को तोड़कर बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने के लिए आ रही है नई फिल्म। आइए जानते हैं आखिर ओपनिंग डे को लेकर क्या है चर्चा और टिकट की किस तरह से हो रही बिक्री।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2026 3:23 अपराह्न

The Odyssey Box Office Prediction
Follow Us
---Advertisement---

The Odyssey Box Office Predictio: क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म द ओडिसी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है जहां कहा जा रहा है कि यह वर्ल्डवाइड धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है। सैक्निलक रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह पहले वीकेंड पर 200 मिलियन डॉलर यानी 1650 करोड़ से अधिक की बंपर कमाई कर सकती है। फिलहाल 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली द ओडिसी को लेकर दुनिया भर में क्रेज देखा जा रहा है जहां नाइट प्रीव्यू 16 जुलाई से ही शुरू हो रहे हैं। आइए जानते हैं द ओडिसी बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन क्या है।

The Odyssey Box Office Prediction में जानें क्यों ओपनहाइमर पर गहराया संकट

अगर इसकी कमाई की बात करें तो क्रिस्टोफर नोलन को न सिर्फ दुनिया बल्कि भारत में भी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडेया जैसे स्टार्स हैं जिसकी वजह से लोगों के बीच एक अलग ही जुनून देखा जा रहा है। एक्शन फेंटेसी फिल्म को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि कम से कम यह भारत में 20 से 25 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। दरअसल नोलन की ओपनहाइमर ने भारत में 14.45 करोड रुपए की कमाई की थी।

द ओडिसी की टिकट को लेकर फैंस के बीच कैसा है जुनून

इसके साथ ही अगर रिपोर्ट्स की बात करें तो यह अभी कहा जा रहा है कि द ओडिसी 3 दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो सकती है। जहां पहले ही फिल्म के लिए 10 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैहै। बसे ज्यादा साउथ इंडिया में इसे लेकर क्रेज देखा जा रहा है और 60% कलेक्शन वहां से आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि टिकट की कीमत 2800 से 3000 के बीच पहुंच चुकी है।

किस तराह दिखेगा द ओडिसी का दुनिया में जलवा

वहीं द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रेडिक्शन की अगर ग्लोबल लेवल की बात करें तो 90 मिलियन डॉलर से लेकर 100 मिलियन डॉलर की उम्मीद ओपनिंग डे बताई जा रही है। यह सिर्फ उत्तरी अमेरिका का हाल बताया जा रहा है। वहीं दुनिया भर में 200 मिलियन डॉलर से लेकर 220 मिलियन डॉलर तक का कलेक्शन हो सकता है लेकिन फिलहाल इस पर नजर रहने वाली है।

 

250 मिलियन डॉलर के बजट में बनने वाली द ओडिसी में ओपनहाइमर डायरेक्टर ने चुन चुन कर स्टार कास्ट को लिया है। ऐसे मे यह क्या कमाल दिखाती है इस पर चर्चा लगातार जारी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026