---Advertisement---

The Odyssey Movie Review: क्रिस्टोफर नोलन ने हर सेकेंड सस्पेंस बनाकर क्या लोगों का जीता दिल, 2000 करोड़ी फिल्म को लेकर जानें शॉकिंग रिव्यू

The Odyssey Movie Review: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे देखने के बाद आखिर यूजर्स किस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है। क्या आपको इसे देखने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2026 11:28 पूर्वाह्न

The Odyssey Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

The Odyssey Movie Review: मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ आखिरकार सिनेमाघरों में आईमैक्स फॉर्मेट मे रिलीज हुई है जिसका निश्चित तौर पर फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस प्राचीन महाकाव्य को एक शानदार सिनेमा आई अनुभव में बदल दिया गया है। यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर अलग-अलग यूजर्स का कहना है। पूरे स्टार कास्ट ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है और इस फिल्म को विजुअल काफी शानदार भी बताया जा रहा है। आइए जानते हैं द ओडिसी रिव्यू में क्या बताया गया है। अगर आप भी टिकट बुक करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह जान लेना बेहद जरूरी है।

The Odyssey Movie Review से पहले जानें कहानी की खासियत

जहां तक द ओडिसी की कहानी की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडेसियस वॉर ऑफ ट्रॉय हॉर्स जंग में जाता है और इस दौरान उसकी पत्नी से कहा जाता है कि वह घर नहीं लौटा तो वह दूसरी शादी कर ले लेकिन उसके बेटे को पूरा भरोसा होता है। इस सफर के दौरान कई जानलेवा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। घर में सबको यही लगता है कि वह कभी वापस नहीं लौटेगा लेकिन उसके बेटे ने क्या किया और किस तरह से ओडेसियस वापस अपने घर लौटता है। यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर में जाने की जरूरत है।

क्यों द ओडिसी को दर्शक ने कहा मास्टरपीस

जहां द ओडिसी मूवी रिव्यू में कहा गया कि ऐसा शानदार अनुभव है कि जिसकी हर किसी ने उम्मीद की होती है। यह दिल छू लेने वाला है। इससे पता चलता है कि पुरानी कहानियां और उनके विषय आज भी कितने प्रासंगिक हैं और जब ऐसी कहानी को कोई दूरदर्शी फिल्म सुनाता है और बेहतरीन कलाकार उसे जीवंत करते हैं तो एक मास्टरपीस का जन्म होता है।

जानें क्यों देखनी चाहिए द ओडिसी

वहीं इसे लेकर एक और यूजर ने लिखा, “अभी-अभी द ओडीसी देख कर निकला हूं। क्या कहानी है कितनी शानदार कहानी कास्ट सीनरी, म्यूजिक जिस तरह से नोलन ऐसी कहानी पेश करते हैं सर आपको सलाम हम कितने खुशनसीब हैं कि हम आपके दौर में हैं। एक यूजर ने लिखा अब तक के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक। इसके विजुअल शानदार है राइटिंग और डायरेक्शन कमाल की है और एक्टिंग को शानदार बताया जा रहा है। इसके साथ ही डायलॉग और सिनेमैटोग्राफी की भी लोग तारीफ कर रहे हैं।

वहीं इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग दर्शक के द्वारा अपनी अपनी बात कही जा रही है। द ओडीसी की बात करें तो मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन और एन हाथवे मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यह 17 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर भारत में क्या कमाल दिखाती है यह देखना खास होने वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026