The Odyssey Movie Review: मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ आखिरकार सिनेमाघरों में आईमैक्स फॉर्मेट मे रिलीज हुई है जिसका निश्चित तौर पर फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस प्राचीन महाकाव्य को एक शानदार सिनेमा आई अनुभव में बदल दिया गया है। यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर अलग-अलग यूजर्स का कहना है। पूरे स्टार कास्ट ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है और इस फिल्म को विजुअल काफी शानदार भी बताया जा रहा है। आइए जानते हैं द ओडिसी रिव्यू में क्या बताया गया है। अगर आप भी टिकट बुक करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह जान लेना बेहद जरूरी है।
The Odyssey Movie Review से पहले जानें कहानी की खासियत
जहां तक द ओडिसी की कहानी की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडेसियस वॉर ऑफ ट्रॉय हॉर्स जंग में जाता है और इस दौरान उसकी पत्नी से कहा जाता है कि वह घर नहीं लौटा तो वह दूसरी शादी कर ले लेकिन उसके बेटे को पूरा भरोसा होता है। इस सफर के दौरान कई जानलेवा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। घर में सबको यही लगता है कि वह कभी वापस नहीं लौटेगा लेकिन उसके बेटे ने क्या किया और किस तरह से ओडेसियस वापस अपने घर लौटता है। यह देखने के लिए आपको सिनेमाघर में जाने की जरूरत है।
क्यों द ओडिसी को दर्शक ने कहा मास्टरपीस
#TheOdyssey is the spectacle everyone expects but also so poignant. It just goes to show that the oldest stories and their themes still ring true and when that’s told by a visionary filmmaker and personified by the greatest talent of multiple generations- a masterpiece is born.
— Dustin (@dustinddh) July 16, 2026
जहां द ओडिसी मूवी रिव्यू में कहा गया कि ऐसा शानदार अनुभव है कि जिसकी हर किसी ने उम्मीद की होती है। यह दिल छू लेने वाला है। इससे पता चलता है कि पुरानी कहानियां और उनके विषय आज भी कितने प्रासंगिक हैं और जब ऐसी कहानी को कोई दूरदर्शी फिल्म सुनाता है और बेहतरीन कलाकार उसे जीवंत करते हैं तो एक मास्टरपीस का जन्म होता है।
जानें क्यों देखनी चाहिए द ओडिसी
Just got out of #TheOdyssey. What a tale. What an amazing story. The cast, the scenery, the music.. the way Nolan keeps delivering those stories… bowing down to you, sir. What a chance we have to be alive as the same time as you. pic.twitter.com/5KxdfZcHC2
— Elley 🔱 (@thisiselley) July 16, 2026
वहीं इसे लेकर एक और यूजर ने लिखा, “अभी-अभी द ओडीसी देख कर निकला हूं। क्या कहानी है कितनी शानदार कहानी कास्ट सीनरी, म्यूजिक जिस तरह से नोलन ऐसी कहानी पेश करते हैं सर आपको सलाम हम कितने खुशनसीब हैं कि हम आपके दौर में हैं। एक यूजर ने लिखा अब तक के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक। इसके विजुअल शानदार है राइटिंग और डायरेक्शन कमाल की है और एक्टिंग को शानदार बताया जा रहा है। इसके साथ ही डायलॉग और सिनेमैटोग्राफी की भी लोग तारीफ कर रहे हैं।
One of the greatest Experiences ever had @odysseymovie the visuals are Stunning and #ChristopherNolan is insane in Writing and direction🔥 @Mr_RobPattinson his acting is just amazing 🫡#TheOdyssey #ChristopherNolan pic.twitter.com/DcEfNilVRB
— hemanth🔱🦁 (@hemoSsmb) July 17, 2026
वहीं इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग दर्शक के द्वारा अपनी अपनी बात कही जा रही है। द ओडीसी की बात करें तो मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन और एन हाथवे मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यह 17 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर भारत में क्या कमाल दिखाती है यह देखना खास होने वाला है।







