The Paradise Box Office Collection Day 13: सुपरस्टार ‘नानी’ के लिए बढ़ते दिन बनते जा रहे आफत! जानें ‘द पैराडाइज’ का क्यों हुआ इतना बुरा हाल?

The Paradise Box Office Collection Day 13: साउथ सुपर स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम हो गया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकालना मुश्किल हो गया है।

The Paradise Box Office Collection Day 13

Picture Credit: Google

The Paradise Box Office Collection Day 13:  साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज का  बॉक्स ऑफिस पर अचानक से कलेक्शन गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना बेहद मुश्किल हो गया है।  इस मूवी ने ऑपनिंग डे पर 76.90 करोड़ की ऑपनिंग देकर हर किसी को चौंका दिया था। नानी के करियर की ये सबसे बड़ी ऑपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन दूसरे दिन से इसकी कमाई गिरती चली गई और अब हालत ये है कि , 150 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद भी ये अपना बजट निकालने के लिए जूझ रही है। रिलीज के 13वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सबसे ज्यादा गिर गया है।

The Paradise Box Office Collection Day 13  कितना हुआ?

‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 93 लाख का कलेक्शन किया है। ये कमाई 1499 शोज से हुई है। भारत में नानी की ये तेलुगु फिल्म टोटल कलेक्शन 138.10 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 31.05 करोड़ रुपए है। इस फिल्म ने अभी तक टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 169.15 करोड़ रुपए तक का कर लिया है। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास है। जिस तरह से करोड़ों से इसकी कमाई लाखों तक आयी है। उससे मेकर्स के सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि, वो अपने बड़े बजट के कैले निकालेंगे?  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

‘द पैराडाइज’ फिल्म का क्यों गिरा कलेक्शन?

‘द पैराडाइज’ फिल्म ‘सवारी’ जनजाति से जुड़ी है। जो अपने अधिकारों और नागरिकता के लिए सिस्टम से लड़ती है। इसमेंलीड रोल में नानी के अलावा राघव जुयाल , मोहन बाबू, कायादु लोहार और सोनाली कुलकर्णी जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म के गिरते कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बताई जा रही है। इसके आने से नानी की मूवी के शोज कम हुए हैं। वहीं, बिना ट्रेलर और बहुत ही कम मार्केटिंग के करने की प्लानिंग मेकर्स पर भारी पड़ गई है। नानी की पिछली फिल्म ‘दसरा’ से तुलना की गई जिसके कारण लोगों की राय बंट गई। वहीं, कुछ लोग कमजोर स्टोरी और हद से ज्यादा हिंसा को इसका जिम्मेदार मान रहे हैं।

 

 

Exit mobile version