---Advertisement---

The Paradise Box Office Collection Day 6: सुपरस्टार ‘नानी’ और ‘राघव जुयाल’ को क्या फैंस ने दिया धोखा? जानें ‘द पैराडाइज’ का हाल

The Paradise Box Office Collection Day 6: साउथ सुपर स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म 'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरते हुए कलेक्शन के साथ आगे बढ़ रही है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकालना मुश्किल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 30, 2026 12:09 अपराह्न

The Paradise Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

The Paradise Box Office Collection Day 6:  बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपर स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज ‘का बुरा हाल है। ये फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जरुर पूरा कर चुकी है। लेकिन ये थिएटर्स में दर्शकों के भयंकर आकाल को झेल रही है। बीते दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। नानी और राघव जुयाल की इस मूवी ने रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही काफी उतार-चढ़ाव देख लिए हैं। अगर इस वीकेंड आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें।

The Paradise Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के छठे दिन 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 5772 शोज से हुई है। नानी की ये तमिल फिल्म भारत में टोटल कलेक्शन 120 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसकी टोटल ओवरसीज कमाई 30.50 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके साथ ही द पैराडाइज का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 150.50 करोड़  है। इसका बजट 200 करोड़ के आस-पास है। बीते दिन फिल्म की कमाई में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। ऑपनिंग डे पर 76.90 करोड़ का कलेक्शन करने वाली नानी की ये फिल्म एक हफ्ते में ही भयंकर उतार चढ़ाव के साथ आगे बढ़ती जा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

 ‘द पैराडाइज’ के गिरते कलेक्शन के प्रमुख कारण 

नानी और राघव जुयाल की इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने बनाया है। ये भारत की एक पिछड़ी जनजाति ‘सवारी’ की कहानी है। जो अपनी पहचान के लिए सिस्टम से लड़ रही है। मूवी में नानी और राघव के अलावा कयादू लोहार, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी हैं।द पैराडाइज के गिरते कलेक्शन के कई बड़े कारण हैं। इस मूवी को बिना ट्रेलर के इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करना मेकर्स के लिए भारी पड़ा है। फिल्म का प्रमोशन भी ना के बराबर हुआ है। जिसके कारण नानी की ये फिल्म आम जनता तक नहीं पहुंच सकी है। कुछ लोगों को ये काफी हिंसा से भरी हुई लग रही है। वहीं, कहानी को कुछ दर्शक स्लो और बिखरा हुआ बता रहे हैं। इंटरनेट पर इसके नेगेटिव रिव्यू मेकर्स और एक्टर के लिए भारी पड़ी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026