---Advertisement---

The Paradise Movie Review: नानी के साथ राघव जुयाल ने उड़ाया गर्दा या ‘टॉक्सिक’ की तरह हुई फेल, जानिए लोगों की शॉकिंग प्रतिक्रिया

The Paradise Movie Review: नानी का जबरदस्त अवतार और राघव जुयाल के साथ उनकी जोड़ी को क्या लोगों ने प्यार दिया है। आइए जानते हैं किस तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं आपको हैरान कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 12:36 अपराह्न

The Paradise Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

The Paradise Movie Review: साउथ सुपरस्टार नानी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्मों को लेकर एक जबरदस्त क्रेज अक्सर नजर आता है। इस बार बार राघव जुयाल के साथ धमाका करने के लिए आ गए। हालांकि द पैराडाइज मूवी रिव्यू को देखने के बाद निश्चित तौर पर आपको हैरानी हो सकती है क्योंकि एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ फैंस तो हद पार करते हुए टॉक्सिक से भी बद्तर बताते नजर आए हैं। वहीं कुछ लोगों को नानी और राघव जुयाल की एक्टिंग काफी पसंद आई है। आइए जानते हैं द पैराडाइज मूवी रिव्यू आखिर क्या है।

The Paradise Movie Review में लोगों को क्या लगी कमी

इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी क्योंकि नानी का एक्शन अवतार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस सबके बीच साथ मिला राघव जुयाल का जिन्हें हिंदी ऑडियंस काफी पसंद करती है लेकिन उनका यह डेब्यू क्या फैंस ने पसंद किया है। अगर बात करें सोशल मीडिया पर जारी लोगों के रिएक्शंस की तो कहा जा रहा है कि यह जबरदस्त फिल्म हो सकती थी लेकिन उलझे हुए स्क्रीन प्ले, एडिटिंग और जबरदस्ती थोपे गए इमोशनल पलों की वजह से यह उस कदर कमाल नहीं दिखा पाई। साउंड मिक्सिंग से लेकर संगीत तक को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।

नानी की जबरदस्त एक्टिंग लेकिन होने लगी टॉक्सिक से तुलना

जाहिर तौर पर द पैराडाइज मूवी रिव्यू में नानी की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है लेकिन अंत तक इस फिल्म ने लोगों को बोर किया है। हालांकि यह सिर्फ अपनी अपनी पसंद की बात है। जहां एक यूजर ने कहा नानी ने खतरनाक अंदाज से फैंस को एक बार फिर हैरान किया है। चौंका देने वाली बात यह है कि पहले तो लोगों ने एडवांस बुकिंग में काफी कमाल दिखाया और शानदार टिकट की बिक्री हुई। अब लोग इसे टॉक्सिक से तुलना करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि द पैराडाइज टॉक्सिक से भी बद्दतर साबित होने वाली है।

 

नानी की द पैराडाइज को उस कदर प्यार नहीं मिल रहा है लेकिन फिलहाल तो सिर्फ रिलीज हुई है। आगे किस तरह लोगों के दिलों में छाप छोड़ती है या फिर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026

Prahaar Movie Review

अक्टूबर 16, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026