---Advertisement---

The Raja Saab को क्या आसानी से मिला सीबीएफसी से ग्रीन फ्लैग, आखिर क्यों नहीं दिख रही प्रभास की फिल्म को लेकर हाइप

The Raja Saab: प्रभास की द राजा साब को सीबीएफसी की तरफ से 2 सीन पर कट लगाए गए और उसके साथ ही ग्रीन फ्लैग दे दिया गया लेकिन इसे लेकर हाइप नहीं देखा जा रहा है जिसकी वजह से यूजर्स ने हैरानी व्यक्त की है और सवाल करते हुए देखा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 7, 2026 10:56 पूर्वाह्न

The Raja Saab
Follow Us
---Advertisement---

The Raja Saab: यह सच है कि प्रभास की फिल्म को लेकर लोगों में एक गजब जुनून होता है और वह पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में शुमार है लेकिन इस सब के बावजूद द राजा साब फिल्म को उसे कदर हाइप नहीं मिल रही है जैसी उम्मीद की जा रही थी। वहीं इस सबके बीच प्रभास स्टारर और मारुति द्वारा निर्देशित ‘द राजा साब’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफ़िकेशन ने U/A 16+ सर्टिफ़िकेट के साथ पास कर दिया है। बोर्ड के कहने पर 2 सीन में बदलाव करने के बाद फैसला लिया गया जिसके बाद इसे संक्रांति फेस्टिवल के दौरान रिलीज करने से अब कोई नहीं रोक सकता है।

The Raja Saab में हुए इन 2 सीन में बदलाव

इस फिल्म पर लोगों की नजरें बनी हुई है क्योंकि प्रभास एक ऐसा जॉनर कर रहे हैं जिसे उन्होंने अपने करियर में अभी तक नहीं किया है। रिपोर्ट की माने तो द राजा साब में सीबीएफसी में फर्श से खून बहते हुए एक सीन को बदलने के लिए कहा है। इसके बाद विजुअल इंपैक्ट को कम करने के साथ इसे मोनोक्रोम में बदल दिया। वहीं सिर काटने वाले सीन को चार सेकंड छोटा कर दिया गया।

द राजा साब के निर्देशक ने किया वादा

प्रभास की द राजा साब में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी शामिल हैं। फ्री रिलीज इवेंट में निर्देशक मारुति ने क्वालिटी को पसंद करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि “अगर आप में से 1 परसेंट भी फिल्म से निराश हैं, चाहे रेबेल स्टार के फैंस हों या परिवार तो आप मेरे घर आकर मुझसे सवाल पूछ सकते हैं विला नंबर 17, कोल्ला लक्सुरिया, कोंडापुर।”

द राजा साब को लेकर क्यों हैं फैंस हैरान

वहीं इसके भी सोशल मीडिया पर लोग एक चीज को लेकर ज्यादा हैरानी जता रहे हैं और यह हजम नहीं कर पा रहे हैं कि प्रभास जैसे पॉपुलर स्टार की फिल्म को लेकर उसे कदर हाइप नहीं देखा जा रहा है जैसी उम्मीद की जाती है। ऐसे में एक रेडिट यूजर ने लिखा, “राजा साहब के साथ क्या हो रहा है। प्रभास इस देश की सबसे बड़े सितारे में से एक है और बाहुबली के बाद उनकी हर फिल्म को जबरदस्त हाइप मिली है लेकिन मुझे इस फिल्म के साथ ऐसा महसूस नहीं हो रहा। क्या लोग उनकी कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद ज्यादा सावधान हो गए हैं या यह फिल्म का स्केल है जो बिकता है ना कि स्टार।”

प्रभास की द राजा साब क्यों हो सकती है ब्लॉकबस्टर

‘द राजा साब’ को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया जिससे 16 साल से ज़्यादा उम्र के दर्शक सिनेमाघरों में फ़िल्म देख सकते हैं। ‘द राजा साब’ का रनटाइम 189 मिनट है। हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली द राजा साब कई दफा डालने के बाद आखिरकार 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं कई भाषा में आने की वजह से इसे भारत में ऑडियंस मिल सकती है और कहा जा रहा है कि यह ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। हालांकि कुछ भी कहना भी जल्दबाजी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026