Batwara 1947 : बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की मच अवेटेड मूवी बंटवारा 1947 का टीजर जारी हो गया है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने बनाया है। ये भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को दिखाती है। टीजर में सनी देओल ‘गदर’ वाले अवतार में दिख रहे हैं, उनके द्वारा बोला गया डायलॉग ‘पंगा लेने का इरादा तो नहीं, पर एतराज भी नहीं है।’ खूब पसंद किया जा रहा है। इसे देख लोगों को गदर सुपरहिट फिल्म की याद आ गई है।
Batwara 1947 के टीजर को देख फैंस को रोंगटे हुए खड़े
बंटवारा 1947 फिल्म के टीजर में 1947 के विभाजन दिखाया गया है। इस फिल्म को आमिर खान नरेट कर रहे हैं। वो विभाजन के दर्द को बताते हुए बोलते हैं, ‘कैसे हिंदुस्तान को 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली, लेकिन मजहब के नाम पर देश का दर्दनाक बंटवारा हो गया और इंसानियत खत्म होने लगी।’
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Aamir Khan Talkies
इसके बाद प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल की एक-एक झलक दिखाई जाती है। फिल्म का एक-एक फ्रेम रोंगटे खड़े करने वाला है। सनी देओल की परफॉर्मेंस देख लोग इसकी तुलना गदर से कर रहे हैं।
राजकुमार संतोषी, आमिर खान और सनी देओल की जोड़ी क्या रचेगी इतिहास?
राजकुमार संतोषी और सनी देओल तीसरी बार हिट देने को तैयार हैं। इससे पहले दोनों ने ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी हिट मूवी दे चुके हैं। दोनों 30 साल बाद काम कर रहे हैं।बंटवारा 1947 फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास है।खबरों की मानें तो सनी देओल इस फिल्म में पहली बार एक मुस्लिम व्यक्ति का करिदार निभा रहे हैं।रियल लाहौर दिखाने के लिए मेकर्स ने भारत में ही बड़े-बड़े सेट लगाकर इसे शूट किया है। इस मूवी को 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया जा रहा है।
