---Advertisement---

Batwara 1947 का टीजर देख लोगों को आयी गदर वाली फीलिंग, क्या सनी देओल -आमिर खान इस बार रचेंगे इतिहास?

Batwara 1947: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को देखते ही फैंस को एक बार फिर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' वाली फीलिंग आने लगी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2026 2:56 अपराह्न

Batwara 1947
Follow Us
---Advertisement---

Batwara 1947 : बॉलीवुड सुपरस्टार  सनी देओल की मच अवेटेड मूवी बंटवारा 1947 का टीजर जारी हो गया है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने बनाया है। ये भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को दिखाती है। टीजर में सनी देओल ‘गदर’ वाले अवतार में दिख रहे हैं, उनके द्वारा बोला गया डायलॉग ‘पंगा लेने का इरादा तो नहीं, पर एतराज भी नहीं है।’ खूब पसंद किया जा रहा  है। इसे देख लोगों को गदर सुपरहिट फिल्म की याद आ गई है।

Batwara 1947 के टीजर को देख फैंस को रोंगटे हुए खड़े

बंटवारा 1947  फिल्म के टीजर में 1947 के विभाजन दिखाया गया है। इस फिल्म को आमिर खान नरेट कर रहे हैं। वो विभाजन के दर्द को बताते हुए बोलते हैं, ‘कैसे हिंदुस्तान को 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली, लेकिन मजहब के नाम पर देश का दर्दनाक बंटवारा हो गया और इंसानियत खत्म होने लगी।’

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Aamir Khan Talkies

इसके बाद प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल  की एक-एक झलक दिखाई जाती है। फिल्म का एक-एक फ्रेम रोंगटे खड़े करने वाला है। सनी देओल की परफॉर्मेंस देख लोग इसकी तुलना गदर से कर रहे हैं।

राजकुमार संतोषी, आमिर खान और सनी देओल की जोड़ी क्या रचेगी इतिहास?

राजकुमार संतोषी और सनी देओल तीसरी बार हिट देने को तैयार हैं। इससे पहले दोनों ने ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी हिट मूवी दे चुके हैं। दोनों 30 साल बाद काम कर रहे हैं।बंटवारा 1947 फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास है।खबरों की मानें तो सनी देओल इस फिल्म में पहली बार एक मुस्लिम व्यक्ति का करिदार निभा रहे हैं।रियल लाहौर दिखाने के लिए मेकर्स ने भारत में ही बड़े-बड़े सेट लगाकर इसे शूट किया है। इस मूवी को 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज किया जा रहा है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026