---Advertisement---

Deewane Hain Song: अक्षय कुमार-रवीना टंडन के नए गाने को देख झूमें फैंस, ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज से पहले किया हिट घोषित!

Deewane Hain Song: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'दीवाने हैं' रिलीज कर दिया गया है। इसमें फिल्म की पूरी कास्ट है। खास बात ये है कि, सालों बाद अक्षय कुमार और मायावती एक साथ दिख रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2026 2:10 अपराह्न | Updated: जून 18, 2026 2:50 अपराह्न

Deewane Hain Song
Follow Us
---Advertisement---

Deewane Hain Song: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हो रही है।  ये एक कॉमेडी फिल्म है। जिसका ट्रेलर पहले से ही धूम मचा चुका है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  इस बीच मूवी का नया गाना दीवानें हैं रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार और रवीना टंडन पूरे 22 साल बाद पहली बार एक साथ दिख रहे हैं।’वेलकम टू द जंगल’ मूवी  के नए गाने को देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसमें मूवी की पूरी टीम दिख रही है।

‘वेलकम टू द जंगल’  फिल्म के Deewane Hain Song को देख झूम उठे लोग

‘दीवाने हैं’ गाने का म्यूजिक बहुत अच्छा है। ये पुराने समय की याद दिला रहा है। इसे देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसा
बॉलीवुड का पुराना अंदाज़ लौट आया हो।अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक साथ डांस करते देखना फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Times Music

दोनों 22 साल बाद एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इसमें दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और सुनील शेट्टी जैसे कई सारे बड़े कलाकार हैं। ये एनर्जी पैदा कर रहा है। यही वजह है कि, इसे सुनने वाले इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही साल 2026 का सबसे बेस्ट गाना बता रहे हैं। ये एक फैमिली सॉन्ग है, जिसे देखकर झूमने का मन करता है। इस गाने को देखने के बाद फैंस फिल्म को रिलीज से पहले ही सुपरहिट बता रहे हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म कब होगी रिलीज, स्टोरी और स्टारकास्ट

‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘दीवाने हैं’ गाने को आनंद राज आनंद और अमृता फडणवीस ने गाया है। इसके साथ ही आनंद राज आनंद ने इसे लिखा है।मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी एक नकली फिल्म बनाते कुछ लोगों के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस दौरान इसमें जमकर कॉमेडी होती है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल की जोड़ी के साथ रवीना टंडन और लारा दत्ता, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारे हैं। वहीं, राजपाल यादव भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिख रहे हैं।  26 जून को इस बॉलीवुड फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026