---Advertisement---

क्या जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं Sonakshi Sinha-Aditi Rao Hydari समेत ये सेलिब्रिटी? जानें कौन-कौन है शामिल

Sonakshi Sinha औरAditi Rao Hydari लेकर कई बड़े सितारी जल्द शादी रचाने जा रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 10, 2024 11:05 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: इस साल कई बड़ी और मशहूर एक्ट्रेस जैसे रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा और आरती सिंह ने शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। यह सभी हसीनाएं अपनी शादी को लेकर काफी लंबे समय से खबरों में बनी हुई थीं और इसी तरह अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और अदिति राव हैदरी समते कई सेलिब्रिटी अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में आखिर कौन-कौन शामिल हैं।

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ये सितारे

इन दिनों हीरामंडी से हर किसी का दिल जीतने वाली सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी समेत टीवी के जाने माने एक्टर अली गोनी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी शादी को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। चलिए जानते हैं ये सितारे कब और किससे शादी करने जा रहे हैं।

रुमर्ड बॉयफ्रेंड संग शादी रचाएंगी Sonakshi Sinha

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह बताया जा रहा है कि, मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल संग 23 जून 2024 को शादी कर सकती हैं। इसी के साथ बता दें दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे और अब अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने जा रहे हैं।

अदिति राव हैदरी भी कर सकती हैं शादी

हीरामंडी फेम अदिती राव हैदरी ने 27 मार्च 2024 को अपने परिवार वालों और कुछ खास करीबियों के सामने सिद्धार्थ से सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपनी सगाई को सीक्रेट नहीं रखा और एक तस्वीर पोस्ट कर सबको यह खुशखबरी सुनाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिती भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

जुलाई में होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी

इसी के साथ आपको बता दें मुकेश अंबानी के छोटे बेटे और राधिका मर्चेंट की शादी भी इस साल जुलाई में होगी। दोनों 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे जिन्हें आशिर्वाद देने परिवार वालों के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचेंगे।

अली गोनी भी करने जा रहे हैं शादी

टीवी पर अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत करने वाले अली गोनी और जैस्मिन भसीन काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। यहीं आपको बता दें, दोनों ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान यह खुलासा कर दिया है कि वह जल्द एक दूसरे से शादी करने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026