---Advertisement---

Kartik Aaryan ने कुछ इस तरह पूरी की कपिल शर्मा के बेटी की ख्वाहिश, कॉमेडियन ने किया खुलासा

The Great Indian Kapil Show में कॉमेडियन ने खुलासा किया और बताया कि कैसे Kartik Aaryan ने उनकी बेटी की इच्छा पूरी की।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 26, 2024 1:16 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम उन एक्टर्स में लिया जाता है जो आए दिन अपने अच्छे स्वभाव को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर को मशहूर कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” में अपनी मां के साथ देखा गया था। यहीं अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट की और बताया कैसे कार्तिक ने उनकी बेटी की स्पेशल रिक्वेस्ट पूरी की। चलिए जानते हैं वह रिक्वेस्ट क्या थी और एक्टर ने उसे कैसे पूरा किया।

कपिल की बेटी ने जाहिर की कार्तिक से मिलने की ख्वाहिश

हाल में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जो “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” के उस एपिसोड का है जिसमें कार्तिक नजर आए थे। वीडियो में कपिल ने बताया कि उनकी बेटी उनसे आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी से मिलने की ख्वाहिश करती रहती है और इस बार भी उसने ऐसा ही किया। कॉमेडियन ने बताया “मेरी बेटी ने कहा पापा कार्तिक आर्यन से मेरी बात कराओ, मैंने कहा बेटा वो शूटिंग करते हैं बिजी होंगे, लेकिन वो कहती नहीं उसे बोलो मुझे फोन करे।

Kartik Aaryan ने ऐसे पूरी की कपिल के बेटी की ख्वाहिश

यहीं आपको बता दें, वीडियो में कपिल ने आगे बढ़ते हुए बताया कि “मैंने कार्तिक को मैसेज किया और बोला ब्रो आप जब भी फ्री हो मुझे कॉल करना, कार्तिक इतना स्वीट है कि उसने मुझे कॉल किया, लेकिन फिर मेरी बेटी ने कहा उसे बोलो मुझे वीडियो कॉल करे” यहीं एक्टर ने बच्ची की ख्वाहिश पूरी करने के लिए वीडियो कॉल किया और उससे बात की। कार्तिक के इस जेश्चर से यह साफ हो रहा है कि वह काफी स्वीट हैं और हर किसी का ध्यान रखते हैं।

कार्तिक का वर्क फ्रंट

इसी के साथ आपको बता दें हाल में कार्तिक को उनकी रीसेंट फिल्म चंदू चैंपियन में देखा गया था जो लोगों को भी काफी ज्यादा पसंद आई। यहीं अगर बात की जाए उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो बता दें, जल्द कार्तिक आर्यन को उनकी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 में देखा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026