---Advertisement---

Tiger 3: काउंटडाउन शुरू! इस दिन से कर पाएंगे भाईजान की फिल्म की एडवांस बुकिंग, कैटरीना और इमरान संग चलाएंगे जादू

Tiger 3: सलमान खान के फैंस 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में अब उनका काउंट डाउन शुरू हो गया है। आप बहुत जल्द इस फिल्म को देखने के लिए अपनी लाइन लगा सकते हैं वह भी घर बैठे। अगर आप फर्स्ट डे फर्स्ट तो देखना चाहते हैं तो तय तारीख पर फटाफट बुकिंग कर ले।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2023 2:40 अपराह्न

TIGER 3
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: कुछ समय पहले ही मल्टी स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले सलमान खान का जादू पिछले कुछ समय से सिनेमाघर में देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि अब भाईजान अलग स्टाइल और तैयारी के साथ एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में लोगों की निगाह है टाइगर 3 पर। लोग इस फिल्म को लेकर जहां एक तरफ एक्साइटेड है तो दूसरी तरफ एडवांस बुकिंग की भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच एडवांस बुकिंग की तारीख सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

लोग कर रहे हैं इंतजार

जहां दिवाली के मौके पर सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं तो फैंस की एक्साइटमेंट तो लाजमी है। त्यौहारी सीजन में सलमान खान क्या धमाका कर पाएंगे यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी तो दूसरी तरफ इमरान हाशमी विलेन के किरदार में यह सोने पर सुहागा है। निश्चित तौर पर इसे देखने के लिए फैंस की बेताबी होगी लेकिन फिलहाल तो लोगों को एडवांस बुकिंग का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म को लेकर फैंस हैं बेताब

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर अभी हाल ही में जारी किया गया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। फुल एक्शन मोड में फैमिली मैन बने सलमान दुश्मनों को धूल चटाते हुए नजर आएंगे। वहीं उनका आमना सामना जब इमरान हाशमी के साथ होगा यह देखना वाकई काफी खास होने वाला है।

इस दिन होगी एडवांस बुकिंग शुरू

हिंदी सिनेमा के ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एडवांस्ड बुकिंग को लेकर जानकारी देते हुए नजर आए। उन्होंने एक्स चैनल पर लिखा, “सलमान खान टाइगर और फेस्टिवल कनेक्शन। एक था टाइगर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म ईद पर रिलीज हुई दूसरी किस्त टाइगर जिंदा है क्रिसमस पर। टाइगर 3 बहु प्रतीक्षित तीसरा पार्ट दिवाली रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वाईआरएफ द्वारा बनाई गई इस प्रमोशन यूनिट्स को खूब प्यार मिला है। चर्चा आसमान पर है और इंडस्ट्री को विश्वास है सलमान खान और टाइगर 3 बड़ी शुरुआत करेगी। टाइगर 3 की अग्रिम बुकिंग रविवार 5 नवंबर से शुरू होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026