---Advertisement---

Toxic: एडवांस बुकिंग में 41 करोड़ पर ओटीटी राइट्स में अड़ंगा! क्या इतिहास बदलेंगे Yash, क्रेज के बीच KRK ने किया अजीबोगरीब दावा

Toxic: यश की फिल्म को लेकर केआरके ने अजीबो गरीब दावे किए हैं और ओटीटी राइट्स पर जो कहा वह चर्चा में है लेकिन एडवांस बुकिंग में यह छप्परफाड़ परफॉर्मेंस दिखा रहा है। यह चर्चा में है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2026 11:37 पूर्वाह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic: 26 अगस्त का इंतजार जिसके लिए यश फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि लंबे समय से क्रेज में बनी हुई फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। जहां पहले ही एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिखाया है। वहीं इस सब के बीच क्रिटिक एनालिस्ट खुद को बताने वाले केआरके ने टॉक्सिक को लेकर अजीबो गरीब दावा किया है। हर एक मुद्दे और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बेधड़क होकर अपनी बात रखने में केआरके कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस सब के बीच उन्होंने टॉक्सिक को लेकर क्या कहा है आइए जानते हैं जिसमें उन्होंने ओटीटी राइट्स का भी जिक्र किया।

क्या KRK का यश और टॉक्सिक पर दावा होगा सच

दरअसल लंबे समय से यह चर्चा में है कि अब तक टॉक्सिक के ओटीटी राइट्स किसी के पास नहीं गए हैं और फिलहाल इस बारे में सिर्फ बातचीत चल रही है। इस पर बड़ा दावा करते हुए केआरके ने कहा कि कुछ लोग यश को बड़ा स्टार कह रहे हैं हा हा कोई भी बड़ा स्टार जैसा दिख सकता है अगर उसके पास खुद पर खर्च करने के लिए 700 करोड़ हो। वह एक ही फिल्म टॉक्सिक पर एक बिल्डर के 750 करोड़ बर्बाद कर रहे हैं। ध्यान दें अब तक किसी ने भी इसके डिजिटल राइट्स नहीं खरीदे हैं और मैं पूरे भरोसे के साथ कहता हूं कि यह फिल्म दूसरे दिन यानी गुरुवार को बुरी तरह फ्लॉप हो जाएगी।

Toxic को लेकर क्या है शॉकिंग एडवांस बुकिंग

हालांकि टॉक्सिक को लेकर केआरके का दावा किस कदर सच साबित होता है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन एडवांस बुकिंग में यह पूरी तरह से कमाल दिखाती हुई नजर आ रही है। अगर सैक्निलक की रिपोर्ट्स की बात करें तो हर भाषा में जबरदस्त कमाई देखा जा रहा है। कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम सभी भाषाओं की अगर बात करें तो 17930 शो के लिए 91 लाख 3000 से ज्यादा टिकट की बिक्री हो चुकी है। इसके साथ ही कलेक्शन 32 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। इसके साथ ही ब्लॉक सीट पर 41.52 करोड़ का कलेक्शन बताया जा रहा है। हर राज्य में लोगों का प्यार टॉक्सिक को मिल रहा है।

ऐसे में यह ओपनिंग पर क्या कारनामा करती है इस पर नज़रें रहने वाली है लेकिन रिपोर्ट में टॉक्सिक को लेकर बताया जा रहा है कि वर्ल्डवाइड यह करीब 110 से 120 करोड़ कमाई पहले दिन पर कर सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 6, 2026