---Advertisement---

Toxic Box Office Collection Day 3: रक्षाबंधन पर ‘टॉक्सिक’ यश पर फैंस ने कितना लुटाया प्यार? टिकट खरीदने से पहले जानें

Toxic Box Office Collection Day 3: साउथ सुपर स्टार यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का कलेक्शन रिलीज के तीसरे दिन काफी गिर गया है। जानें क्या बड़े कारण हैं?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 29, 2026 10:45 पूर्वाह्न

Toxic Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Toxic Box Office Collection Day 3:  साउथ सुपर स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का जितनी बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे थे, अब वो उतनी ही नाराजगी भी जता रहे हैं। दरअसल,  फिल्म को लेकर नेगेटिव  रिव्यू आ रहे हैं। जिसमें ऑडियंस का कहना है कि, फिल्म की स्टोरी उनकी समझ में नहीं आ रही है। वहीं, काफी लोग इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस वीकेंड पर अगर आप भी यश और कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ देखने का प्लान कर रहे हैं तो जानें रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस मूवी को कितने लोगों ने देखा है?

Toxic Box Office Collection Day 3  कितना हुआ?

यश की मल्टी स्टारर फइल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के तीसरे दिन 27.20 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 19390 शोज से हुई है। भारत में इस एक्शन मूवी ने टोटल कमाई 165.95 करोड़ कर ली है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 23.25 करोड़ रुपए है। टॉक्सिक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 221.35 करोड़ रुपए हो गया है। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ के आस-पास है। ऑपनिंग डे पर 141 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म तीसरे दिन 27 करोड़ पर पहुंच गई है। ऐसे में मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना आने वाले समय में चुनौती साबित हो सकता है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’  फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट

‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ फिल्म की डायरेक्टर नेशनल अवॉर्ड विनर गीतू मोहनदास हैं। फिल्म 1940 से 1970 के दशक के गोवा के बैकड्रॉप पर बनी है। जिसमें एक टॉक्सिक गैंगेस्टर है। मूवी में एक्शन, इमोशन, जिद और पछतावा है। लीड रोल में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा , हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े एक्टर्स है।  मूवी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन मूवी की इतनी नेगेटिव  ब्रांडिग हो गई है कि,  लोग इसे देखने से भी बच रहे हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

सितम्बर 15, 2026

Salman Khan

सितम्बर 15, 2026

Sameer Anjaan

सितम्बर 15, 2026

Hanuman Ansh

सितम्बर 15, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 11

सितम्बर 15, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 32

सितम्बर 15, 2026