---Advertisement---

Toxic Box Office Collection Day 6: ‘टॉक्सिक ‘ को क्यों नहीं बचा सकी यश- कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री? ताजे कलेक्शन ने गीतू मोहनदास की उड़ाई नींद

Toxic Box Office Collection Day 6: यश और कियारा  आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक की कमाई में भयंकर गिरावट आ गई है। जिसके कारण मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 1, 2026 1:58 अपराह्न

Toxic Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Toxic Box Office Collection Day 6: ‘टॉक्सिक’  फिल्म को बनाने में साउथ सुपर स्टार यश और डायरेक्टर गीतू  मोहनदास ने काफी मेहनत की है। यही वजह है कि, इस साउथ मूवी का दुनियाभर की ऑडियंस इंतजार कर रही थी। लेकिन रिलीज के  बाद वो इसकी कहानी और कैरेक्टर्स में इतना ज्यादा उलझी की इसे नकारना शुरु कर दिया है। जिसके कारण यश और कियारा की टॉक्सिक लव स्टोरी का कलेक्शन गिर गया। अब इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी को देखने के ऑडियंस बच रही है।  बीते दिन फिल्म की कमाई को सबसे बड़ा झटका लगा है।

Toxic Box Office Collection Day 6 कितना  हुआ?

टॉक्सिक ने रिलीज के छठे दिन भारत में 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 13400 शोज से हुआ है। वहीं, भारत में  यश और कियारा की ये फिल्म टोटल कमाई 2.65 करोड़ रुपए कर चुकी है। विदेशों में इसका टोटल ओवसीज कलेक्शन 39.25 करोड़ रुपए हो चुका है। टॉक्सिक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 304.25 करोड़ रुपए हो चुका है। इस मूवी का बजट 1000 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस तरह से सोमवार को फिल्म की कमाई में 66 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। उससे मेकर्स के लिए लागत निकाल पाना मुश्किल होता दिख रहा है। क्योंकि उन्होंने 4 साल के साथ मोटी रकम लगाकार फिल्म को बनाया है।  लेकिन नेगेटिव रिव्यू ने फिल्म की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’  मूवी के कलेक्शन में गिरावट के कारण

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर कन्नड़ डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने बनाया है। टॉक्सिक एक सनकी गैंगेस्टर की कहानी है। जिसमें लीड रोल में यश और कियारा आडवाणी के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेस हैं। लेकिन फिल्म की कहानी पर नेगेटिव रिव्यू ने ऑडियंस और फैंस को टॉक्सिक से दूर कर लिया है। काफी लोगों ने टॉक्सिक को कमजोर और उलझन भरी कहानी बताया है। वहीं, कुछ लोगों से इसका 3 घंटे 14 मिनट का लंबा होना भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है। टॉक्सिक ने ऑपनिंग डे पर 1.40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। लेकिन नेगेटिव सोशल मीडिया रिएक्शन ने यश की फिल्म को बड़ी चोट दी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026