---Advertisement---

विवादित सीन्स के बाद भी Toxic में नहीं लगे सिंगल कट्स, एडवांस बुकिंग में यश ने इन 5 बॉलीवुड स्टार्स की कर दी बोलती बंद

Toxic: जिस फिल्म पर विवादों का सिलसिला थमा नहीं था उस पर सिंगल कट भी सेंसर बोर्ड की तरफ से नहीं लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाल दिखा रही है। जानिए किन बॉलीवुड फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ने में कामयाब रहे यश।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2026 11:12 पूर्वाह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश के फैंस इंतजार कर रहे हैं। लगभग 4 साल के बाद वह सिनेमा घरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं इस सब के बीच उनकी फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है लेकिन रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सीबीएफसी की तरफ से सिंगल कट भी नहीं लगाए गए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग के मामले में बॉलीवुड की हाल ही में रिलीज हुई 5 फिल्मों को मात देने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं आखिर लिस्ट में कौन से नाम हैं शामिल।

Toxic के एडवांस बुकिंग ने हिला दिया दिमाग

जहां तक बात करें टॉक्सिक के एडवांस बुकिंग की तो सैक्निलक की रिपोर्ट के मुताबिक फैंस का एक अलग ही खुमार यश को लेकर देखा जा रहा है। इसने सिर्फ कुछ ही घंटे में बॉलीवुड की कई फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ने में कामयाब रही है। जहां सैक्निलक की रिपोर्ट में बताया गया है कि 11.92 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है। वहीं अब तक 272420 टिकट की बिक्री हुई है। 9071 शो बुक किए जा चुके हैं। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 19.66 करोड़ रुपए बताई जा रह है।

देखें किन स्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़े यश

इसके साथ ही अगर टॉक्सिक के एडवांस बुकिंग की तुलना बॉलीवुड की फिल्मों के से करें तो अक्षय कुमार की भूत बंगला का ग्रॉस कलेक्शन 3.32 करोड़ रहा था। वहीं ब्लॉक सीट पर कलेक्शन 6.8 करोड़ रुपए बताया गया था। धमाल 4 का एडवांस बुकिंग 5.68 करोड़ रुपए रहा था तो 8.83 करोड़ ब्लॉक सीट पर कलेक्शन देखा गया था। ऐसे में अजय देवगन की पीछे रह गए। अक्षय सहित मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल के एडवांस बुकिंग को भी पछाड़ दिया गया है जहां 3.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन और 6.27 करोड़ ब्लॉक सीट्स पर कलेक्शन बताया गया था। इमरान हाशमी की आवारापन 2 का कलेक्शन 8.57 करोड़ तो ब्लॉक सीट पर 11.36 करोड रुपए की कमाई रही थी। शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 ने ब्लॉक सीट पर 8.85 करोड़ की कमाई की थी।

टॉक्सिक पर सेंसर बोर्ड की क्या रही प्रतिक्रिया

यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसी हसीना नजर आ रही हैं और टॉक्सिक 26 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। सीबीएफसी की तरफ से ए सर्टिफिकेट दिया गया है। 3 घंटे 14 मिनट की फिल्म में एक भी सीन पर कट नहीं लगाए गए जबकि कई सीन पर पहले से विवाद हुआ था। जाहिर तौर पर टॉक्सिक पूरी तरह से तबाही मचाने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 9, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 26

सितम्बर 9, 2026

Mirzapir The Movie Box Office Collection Day 5

सितम्बर 9, 2026

Amitabh Bachchan

सितम्बर 9, 2026

Preity Zinta

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026