---Advertisement---

Toxic में क्या कियारा आडवाणी सहित सभी हसीनाओं पर भारी पड़ी नयनतारा, यश के साथ काम करने के लिए क्यों तैयार नहीं थी एक्ट्रेस

Toxic: यश की फिल्म से एक्ट्रेस की लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर क्रेजी दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और कैसे वह ट्रेंड में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2026 12:14 अपराह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic: यश की गीतु मोहनदास निर्देशित बिग बजट फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर बीते दिन जारी किया गया और सोशल मीडिया पर इसने फिलहाल गर्दा उड़ा दिया है। वहीं इस सबके बीच बाकी हसीनाओं को छोड़कर नयनतारा सब पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। रेडिट यूज़र ने बताया कि आखिर टॉक्सिक में क्या खास है। इसके साथ ही ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान इस बात का खुलासा किया कि पहले वह यह फिल्म करने के लिए तैयार नहीं थी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर डिटेल्स में। इस दौरान वह यश की तारीफ करते हुए नजर आती है।

यश की तारीफ में क्या बोली टॉक्सिक एक्ट्रेस

दरअसल टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च के दौरान नयनतारा ने कियारा आडवाणी से लेकर यश की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी एक्टर को यश जितनी मेहनत करते हुए नहीं देखा है। इस फिल्म के लिए खुद को डेडिकेट करते हुए उन्होंने अपने परिवार और बच्चों के साथ भी कम समय बिताया। एक्टर अपने आसपास काम कर रहे लोगों को लेकर भी काफी खास है। कास्ट और क्रू को अपना बेस्ट देने के लिए मोटिवेट करते हैं। यहां तक कि डायरेक्टर का भी खास ख्याल रखते थे।

क्यों टॉक्सिक करने से नयनतारा ने किया था मना

टॉक्सिक को लेकर नयनतारा ने बताया कि वह आम तौर पर बड़ी कास्ट वाली फिल्मों को लेकर करने से सावधान रहती है जबकि गीतू मोहनदास ने उन्हें इस फिल्म का ऑफर दिया तब वह पहले इसे रिजेक्ट कर चुकी थी। आखिरकार जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुना फिर इसे करने के लिए तैयार हुई क्योंकि उनका मन पूरी तरह से बदल गया।

Toxic में क्यों खास है नयनतारा की झलक

Nayanthara is the most interesting thing in Toxic
byu/Red99it inBollyBlindsNGossip

वहीं टॉक्सिक में नयनतारा के किरदार को सबसे हटके और जबरदस्त बताते हुए रेडिट यूजर ने उनकी तारीफ की है और कहा कि केजीएफ और एनिमल का मिक्स टॉक्सिक लग रहा है। फिल्म काफी अस्त व्यस्त है और कुछ भी नया नहीं है लेकिन नयनतारा का लुक जबरदस्त दिलचस्प और इंटेंस है। फिल्म में वह यश के लिए एक अहम भूमिका निभाएंगे। उम्मीद है कि लंबे समय बाद नयनतारा का एक ग्लैमरस और साथ में मजबूत अंदाज देखने को मिलेगा।

बता दे कि गीतू मोहनदास की टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1

सितम्बर 5, 2026

Taapsee Pannu

सितम्बर 5, 2026

Panchayat 5

सितम्बर 5, 2026

Varun Dhawan

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 4, 2026