---Advertisement---

Tribhuvan Mishra CA Topper Trailer: हाथ में बंदूक ताने दिखेंगे पंचायत के विनोद और प्रह्लाद, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है ये सीरीज

Tribhuvan Mishra CA Topper Trailer: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर। आइए जानते हैं क्या है इस वेब सीरीज में खास, ट्रेलर किया गया जारी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2024 3:19 अपराह्न

Tribhuvan Mishra CA Topper Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Tribhuvan Mishra CA Topper Trailer: नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज की बात करें तो इस लिस्ट में ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ का नाम शुमार है।इस सीरीज की अनाउंसमेंट के बाद से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में इसका ट्रेलर जारी किया गया। कहने में दो राय नहीं है सीरीज को लेकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। यह इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई ‘पंचायत 3’ के दो एक्टर नजर आने वाले हैं और ऐसे में ट्रेलर में झलक देख लोगों की बेताबी बढ़ गई है। आइए देखते हैं क्या है ट्रेलर में।

क्या है सीरीज की कहानी

इस वेब सीरीज की कहानी सीए टॉपर छात्र के घूमती है जो एक हाई प्रोफाइल मर्डर का गवाह बन जाता है। इस हत्या को देखने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है और वह सीए टॉपर से बन जाता है एक खतरनाक गैंग के बीच फंसा हुआ मोहरा जिसकी जिंदगी कंट्रोल होती है एक गैंग के जरिए। इस किरदार में मानव कौल नजर आ रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि सीरीज में पुलिस ऑफिसर के किरदार में प्रहलाद यानी फैजल मलिक पर लोगों की नजरे अटक गई जो पंचायत वेब सीरीज में प्रहलाद के किरदार में दिखाई दिए थे।

कब रिलीज हो रही है यह वेब सीरीज

पंचायत के एक और स्टार विनोद भी इस वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं जो हाथ में बंदूक ताने हुए गैंग का हिस्सा हैं। विलेन के अंदाज में उन्हें देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहने में दोराय नहीं है कि यह ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है जिसमें कॉमेडी का भी खूब तड़का देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस वेब सीरीज को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वेब सीरीज 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026