---Advertisement---

एनिमल और बैड न्यूज की कामयाबी के बाद Tripti Dimri के फैंस की बढ़ी चाहत, हाई डिमांड पर यह फिल्म फिर हो रही रिलीज

Tripti Dimri: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लैला मजनू को एक बार फिर से किया जाएगा जारी, जानिए कब हो रही है रिलीज और क्या है यह खास खबर जिसकी वजह से तृप्ति आई चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2024 4:26 अपराह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri: रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आने के बाद से तृप्ति डिमरी की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। इस फिल्म को मिली जबरदस्त पापुलैरिटी के बाद उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। ऐसे में फैंस की हाई डिमांड के बाद उनकी एक और फिल्म को रिलीज करने की तैयारी पूरी हो गई है। ऐसे में फैंस को तोहफा मिलने वाला है क्योंकि तृप्ति की फिल्म को एक बार फिर किया जा रहा रिलीज। खास बात यह है कि इस फिल्म का जादू 6 साल पहले सिनेमाघरों में नहीं चला था लेकिन अब यह क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प है।

6 साल पहले रिलीज हुई थी यह फिल्म

तृप्ति ने फैंस से कहा, “हमारी कहानी लिखी हुई है #लैलामजनू 6 साल बाद वापसी कर रही है। यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है.. और यह केवल हमारी फिल्म के लिए आपके प्यार की वजह से है… धन्यवाद… 9 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।” 6 साल पहले 2018 में तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘लैला मजनू रिलीज हुई थी। उस समय इस फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। वहीं हाल फिलहाल में जब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया तो लोगों ने इसे खूब प्यार दिया। फैंस के बढ़ते डिमांड की वजह से मेकर्स ने इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की है। इस फिल्म में तृप्ति मुख्य भूमिका में नजर आ रही है और उनके साथ अविनाश तिवारी दिखाई दे रहे हैं।

इम्तियाज अली ने दी लोगों को जानकारी

इस बारे में निर्देशक इम्तियाज अली ने फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “बहुत मांग पर लैला मजनू वापस आ रही है!!! आपके प्यार का आभार जिसने इसे छह साल बाद फिर से सिनेमाघरों में खींच लिया!! देशभर के सिनेमाघरों में 9 अगस्त 24 को फिर से इसे रिलीज किया जा रहा है। टीम एलएम को बधाई।”

फैंस ही नहीं एकता कपूर भी हुई एक्साइटेड

वहीं इस बात की घोषणा सुनने के बाद टीवी की क्वीन एकता कपूर भी काफी एक्साइटेड नजर आई। उन्होंने टीम को बधाई दी है। ऐसे में 9 अगस्त 2024 को चुनिंदा सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज होने वाली है जिसकी जानकारी मेकर्स ने दी है। वहीं फैंस इस खबर को जानने के बाद ओवर एक्साइटेड हो गए हैं और वह अपनी बेताबी जताते हुए नजर आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026