---Advertisement---

Tumse Na Ho Payega Trailer: यंगस्टर की कहानी को दिखाती यह फिल्म OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

Tumse Na Ho Payega Trailer: जल्द हॉटस्टार ओटीटी पर यंगस्टर की कहानी देखने को मिलने वाली है और इस फिल्म के जरिए दिखाई जाएगी कि कैसे समाज के रूढ़िवादी सोच का सामना करना पड़ता है। हर मोड़ पर समाज की वजह से ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जो वह नहीं चाहते हैं। कुछ ऐसी ही है हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली अपकमिंग फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2023 6:26 अपराह्न

Tumse Na Ho Payega Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Tumse Na Ho Payega Trailer: ओटीटी के इस दौर में मेकर्स हर एक कहानी पर एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड में है। फिलहाल हॉटस्टार की आगामी फिल्म ‘तुमसे ना हो पाएगा’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और वजह है कि इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ‘तुमसे ना हो पाएगा’ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली अपकमिंग फिल्म है जिसमें जिंदगी में कैसे हर मोड़ पर चैलेंज का सामना करना पड़ता है यही है इस फिल्म की कहानी। यंग जनरेशन के बीच कैसे समाज की बंदिशें और जिंदगी में कुछ करने के लिए लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं और चोट तब लगती है जब लोग यह कहते हैं ‘तुमसे ना हो पाएगा’। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही यह यह फिल्म और क्या है इसकी कहानी।

क्या है फिल्म की कहानी

‘तुमसे ना हो पाएगा’ फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है जिसमें फिल्म की कहानी की झलक दिखाई गई है। यह फिल्म कुछ ऐसे दोस्तों की कहानी है जिन्हें एक समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि समाज में आसपास रह रहे लोग काफी रूढ़िवादी विचार के हैं और वे क्या सही है और क्या गलत है की उधेड़बुन में होते हैं। ट्रेलर उन दोस्तों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुखी होकर नौकरी छोड़ देते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करते हैं लेकिन दुर्भाग्य से उसमें भी उन्हें धोखा ही मिलता है। ऐसे में परिवार और रिश्तेदारों से अलग-अलग प्रतिक्रिया मिलती है। समाज से माता-पिता को ताने मिलते हैं जब उनका बेटा इंजीनियरिंग बनने के लिए पढ़ाई किया तो वह अब नौकरी क्यों नहीं कर रहा है।

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

नितेश तिवारी के प्रोडक्शन और अभिषेक सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘तुमसे ना हो पाएगा’ फिल्म की बात करें तो यह आज की कहानी है जो यंग जनरेशन को सामना करना पड़ रहा है। या यह फिल्म 29 सितंबर को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। वहीं आप इसे घर बैठकर आराम से ओटीटी पर इंजॉय कर सकते हैं इस फिल्म में ईश्वॉक सिंह और गौरव पांडे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में महिमा मकवाना, मेघना मलिक गुरप्रीत सैनी भी अहम भूमिका में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026