---Advertisement---

Udta Teer Box Office Collection Day 12: अजय देवगन- रजनीकांत की सुनामी के बीच चमके सारा-आयुष्मान, जानें कैसे ‘उड़ता तीर’ को मिली बड़ी राहत?

Udta Teer Box Office Collection Day 12: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' स्लो कलेक्शन के साथ अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई है. इस बॉलीवुड फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 4, 2026 2:51 अपराह्न

Udta Teer Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Udta Teer Box Office Collection Day 12: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ स्लो कलेक्शन के साथ अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई है. इस बॉलीवुड फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं. इन दो हफ्तों में मूवी की कमाई बहुत ही गिरावट के साथ आगे बढ़ती रही. सारा और आयुष्मान की इस फिल्म को सबसे ज्यादा चुनौती रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3 ‘ने दी है. इन दोनों ब्लॉकबस्टर के सामने उड़ता तीर देखने से फैंस बचे. लेकिन अब मेकर्स के लिए राहत भरी खबर है.

Udta Teer Box Office Collection Day 12 कितना हुआ?

उड़ता तीर फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये कमाई 4980 शोज से हुई है. वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 11.75 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं, सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 65.41 करोड़ रुपए हो चुका है. इसका बजट भी 65 करोड़ के आस-पास है. फिल्म अपना बजट निकालकर फ्लॉप होने से बच गई है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

‘उड़ता तीर’ फिल्म ने निकाला बजट

बॉक्स ऑफिस पर बड़े सितारों  रजनीकांत और अजय देवगन  की मजबूत मौजूदगी और कड़ी टक्कर के बावजूद, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ अपने 12वें दिन गिरती कमाी के साथ अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई है. अजय देवगन और रजनीकांत जैसे बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के चलते सिनेमाघरों में शोज और स्क्रीन्स काफी हद तक बंटे हुए हैं. जिसके कारण सारा और आयुष्मान की फिल्म को देखने से फैंस बच रहे हैं.इसके साथ ही इसकी कहानी को भी ऑडियंस ने थकाऊ बताया, जिसके कारण फिल्म अपना बजट निकालने के लिए संघर्ष कर रही थी। उड़ता तीर एक पाकिस्तानी की कहानी है, जो हादसे के बाद अनी याददाश्यत खो बैठता है और पक्का हिन्दुस्तानी बन जाता है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026