---Advertisement---

UI vs Viduthalai Part 2 Box Office Collection: ड्रीमी यूआई या फिर Vijay Sethupathi की धाकड़ ‘विदुथलई पार्ट 2’ , जानें किस पर बरस रही दर्शकों की कृपा

UI vs Viduthalai Part 2 Box Office Collection: इन दोनों ही फिल्मों को 20 दिसंबर को रिलीज किया गया था। दोनों को ही काफी पसंद किया जा रहा है। चलिए इनका कलेक्शन जानते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 21, 2024 11:24 पूर्वाह्न

UI vs Viduthalai Part 2 Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

UI vs Viduthalai Part 2 Box Office Collection: 20 दिसंबर का दिन दर्शकों के लिए बहुत खास रहा है, क्योंकि इस दिन कई फिल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इनमें ‘मुफासा द लायन किंग’ और सिंगर हनी सिंह के जीवन पर बनी ‘फेमस’ फिल्म के साथ दो बेहद जबरदस्त फिल्म रिलीज हुई थीं। इनमें विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की पुलिस वाले के संघर्ष पर बनी मूवी विदुथलई पार्ट 2 ( Viduthalai Part – 2) और उपेंद्र की फिक्शन पर आधारित ड्रीमी फिल्म यूआई द मूवी (UI The Movie) का नाम शामिल हैं। इस वीकेंड दर्शकों के पास मनोरंजन के कई सारे ऑप्शन हैं। ऐसे में आज हम आपको आपको उपेंद्र और विजय सेतुपति के फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि, दर्शक किस फिल्म पर अपनी कृपा बरसाते हुए नोटों की बारिश कर रहे हैं। इन दोनों सितारों की ये फिल्में गूगल पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं, फैंस इनके बारे में काफी सर्च कर रहे हैं।

UI The Movie का Box Office Collection यहां जानें

यूआई द मूवी (UI The Movie) ने इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ये एक कन्नड़ फिल्म है, जिसमें उपेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसका डायरेक्शन भी किया है।

Video Credit Zee Studios

इस फिल्म में एक काल्पनिक दुनिया देखने को मिलेगी। जिसमें एक राजा और उसके राज्य पर फोकस किया गया है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि पूरी कहनी ही पलट जाती है। इस फिल्म मेंं बहुत सारे ट्विस्ट हैं। इसमें जीएफएक्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म 100 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि, पहले दिन इस फिल्म ने 6.75 करोड़ के लगभग की कमाई की है। ये कलेक्शन लगभग सभी भाषाओं की कमाई का है। वहीं, Sacnilk ने सुबह-सुबह के आंकड़ों के आधार पर इस फिल्म ने दूसरे दिन 0.27 करोड़ कमाए जाने की जानकारी भी दी हैं। फिलहाल ये संभावित आंकड़े है। शनिवार और रविवार को ये कलेक्शन बढ़ सकता है।

Vijay Sethupathi की फिल्म Viduthalai Part 2 Box Office Collection कितना हुआ?

विदुथलई पार्ट 2 ( Viduthalai Part – 2) को भी सिनेमाघरों में 20 दिसंबर को ही रिलीज किया गया था। ये एक साउथ फिल्म है।

Video Credit Sony Music South

जिसमें विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) लीड रोल में है। इस फिल्म में एक पुलिस वाले और नेता के बीच लड़ाई दिखाई गई है। जो कि, पावर और सत्ता पर आधारित है। विजय सेतुपति की इस फिल्म का बजट बहुत कम यानी की 35 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ के आस-पास कमाई की है। फिल्म के बजट के हिसाब से ऑपनिग काफी अच्छी रही है। वहीं, दूसरे दिन के सुबह के कलेक्शन आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने 0.45 करोड़ रुपए कमाए हैं। क्योंकि ये कमाई का आंकड़े संभावित और सुबह के ही ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, ये फिल्म शनिवार और रविवार को और भी ज्यादा कमा सकती है। ये आंकड़े Sacnilk की तरफ से जारी किए गए हैं।

यूआई द मूवी’ या फिर ‘विदुथलई पार्ट 2’ जानें किसकी कमाई है ज्यादा?

विदुथलई पार्ट 2 ( Viduthalai Part – 2) और यूआई द मूवी (UI The Movie) दोनों ही फिल्म के बजट में काफी अंतर है। यूआई की लागत लगभग 100 करोड़ है। ऐसे में फिल्म ने अभी तक 7 करोड़ से थोड़ी सी ज्यादा कमाई की है। वहीं, विदुथलई की लागत 35 करोड़ के आस-पास है और इस फिल्म ने 7.45 करोड़ के आस-पास की कमाई की है। फिलहाल विजय सेतुपति की फिल्म की कमाई थोड़ी सी ज्यादा है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच काफी टफ कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

नोट: खबर को गूगल में मौजूद जानकारी के आधार पर बनाया गया है, इसलिए इनके आंकड़े बदल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 14, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अप्रैल 14, 2026

Khesari Lal Yadav

अप्रैल 14, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 14, 2026