---Advertisement---

Umang 2023: ग्लैमरस लुक में दीपिका से लेकर आलिया तक ने लूट ली महफिल, चर्चा में रहे SRK और सलमान

Umang 2023: उमंग मुंबई पुलिस के इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए और उनका लुक सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। फैंस तारीफ कर रहे हैं और लोगों के बीच लाइमलाइट में है। इंटरनेट पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो को काफी सर्च किया जा रहा है। कहने में दो राय नहीं है कि हर एक बॉलीवुड स्टार एक से बढ़कर एक स्टाइल को मेंटेन करते हुए दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 24, 2023 11:15 पूर्वाह्न

umang event 2023
Follow Us
---Advertisement---

Umang 2023: मुंबई पुलिस वार्षिक समारोह उमंग 2023 में एक बार फिर बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान लोगों की निगाहें उन पर अटक गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें सेलेब्स इस पार्टी में तड़का लगाते हुए दिखे। इस दौरान सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर से लेकर कई स्टार्स नज़र आए और इनमें से कुछ अपने लुक से महफिल सजाते दिखे। आइए देखते हैं बॉलीवुड स्टार्स के उमंग लुक जो है चर्चा में।

शाहरुख का चला जादू

मुंबई पुलिस से सम्मानित इस इवेंट में शाहरुख खान ब्लैक पेंट और व्हाइट शर्ट को ब्लैक ब्लेजर के साथ पेयर करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने मैचिंग गॉगल्स से अपने लुक को कंप्लीट किया। कहने में दोराय नहीं है कि उनका अंदाज फैंस के लिए वाकई खास है।

छा गए सलमान

इस दौरान शाहरुख खान के अलावा सलमान खान भी छा गए। बॉलीवुड के भाईजान इस इवेंट में ब्लू शर्ट ग्रे पैंट और ब्लेजर में दिख रहे हैं और उनका अंदाज एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

आलिया का स्टाइलिश लुक

आलिया भट्ट भी अपने जबरदस्त अंदाज से फैंस के बीच चर्चा में आ गई है। इस इवेंट में आलिया व्हाइट और रेड फ्लोरल सेट में नजर आई। कहने में दो राय नहीं है कि शॉर्ट कर्ल हेयरस्टाइल में उनकी खूबसूरती देखने लायक है।

कियारा का ब्लैक साड़ी

इस दौरान कियारा आडवाणी ब्लैक साड़ी को होल्डर नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर करती हुई दिखी जो वाकई काफी दिलकश है और वह लाइमलाइट में आ गई है।

साथ में दीपिका और शहनाज ने बटोर ली लाइमलाइट

शहनाज गिल और दीपिका पादुकोण को भी इस दौरान स्पॉट किया गया। जहां दोनों एक साथ बैठी हुई नजर आ रही है। शहनाज गिल इस दौरान ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिखी तो ब्लू बनारसी साड़ी में दीपिका का अंदाज भी वाकई खास है। स्लिक बन हेयर स्टाइल और ज्वेलरी में मस्तानी फैशन दिवा नजर आई।

चर्चा में रहे सितारे

इस दौरान आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को स्पॉट किया गया जो रेड शिमर साड़ी में दिखाई दी। तो दूसरी तरफ तेजस्वी प्रकाश पिंक साड़ी में काफी खास नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें बॉलीवुड सितारे इस पार्टी में शिरकत करते हुए दिखे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026