---Advertisement---

Anant Ambani-Radhika Merchant के हल्दी फंक्शन की अनदेखी तस्वीरें वायरल

Anant Ambani-Radhika Merchant के हल्दी फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। फोटोज में बॉलीवुड सितारे हल्दी में लथपथ दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 9, 2024 3:08 अपराह्न

Anant Ambani-Radhika Merchant
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani-Radhika Merchant: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के शादी की रस्में अभी से ही शुरू हो गई हैं। बीती रात यानी 8 जुलाई 2024 को कपल की हल्दी सेरेमनी ऑर्गेनाइज की गई थी, जिसमें कई बड़े और मशहूर बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। यहीं अब सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका के हल्दी फंक्शन की अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। चलिए उन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

वायरल हुईं Anant Ambani-Radhika Merchant के हल्दी फंक्शन की अनदेखी तस्वीरें

बता दें, कल रात से ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हल्दी फंक्शन की कुछ वीडियोज सामने आ रही थी। उन वीडियोज में बॉलीवुड सितारे हल्दी फंक्शन में पहुंचते दिख रहे थे। यहीं अब कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें, मशहूर सितारे जैसे, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, खुशी कपूर और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी फंक्शन को काफी ज्यादा एंजॉय करते और हल्दी में लथपथ दिख रहे हैं।

तस्वीरें देख खुश हो गए यूजर्स

बताते चलें, जैसे ही यह तस्वीरें इंटरनेट की दुनियां में वायरल हुईं लोग इनपर अपना-अपना रिएक्शन देने लगे। यही नहीं कई फैंस को तो, यह वायरल होती फोटोज इतनी ज्यादा पसंद आई कि वह सभी उनकी तारीफें करते दिखे और हार्ट एमोजी से उनपर अपना प्यार लुटाने लगे।

ये सितारे हुए हल्दी फंक्शन में शामिल

इसी के साथ आपको बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हल्दी फंक्शन काफी ज्यादा ग्रैंड था। इस शानदार फंक्शन में बॉलीवुड के भाई जान उर्फ सलमान खान, मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, खुशी कपूर बड़े-बड़े डायरेक्टर और टीवी के कई मशहूर सितारों को भी स्पॉट किया गया था। इसी के साथ बताते चलें, सभी सितारों ने अपने हल्दी सेरेमनी लुक के लिए ट्रेडिशनल लुक को चुना था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026