---Advertisement---

मैटेलिक टॉप पहनकर Urfi Javed के पेट से निकला आर्टिफिशियल हाथ, यूजर्स बोले- ‘सस्ती कटप्पा वाली वाइब आ रही’

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने लेटेस्ट लुक से लोगों को हैरान करने में कामयाब हुई और एक बार फिर वह ट्रोलर्स के निशाने पर है। लेटेस्ट लुक को देखने के बाद आपकी भी बोलती बंद हो जाएगी क्योंकि वह कुछ ऐसा करते दिखी जिसकी शायद आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इस बार टॉप से दो और हाथ निकालकर उर्फी ने लोगों को हैरान कर दिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2023 3:37 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद लोगों को चौंकाने के लिए एक बार फिर आ गई है और इस बार का अंदाज हटके है। इस लुक को देखने के बाद लोगों का कहना है हेलोवीन तो खत्म हो गया लेकिन उर्फी पर से उसका खुमार नहीं गया है। इस बार ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी कुछ ऐसा करती दिखी कि उन्होंने पेट से ही दो और हाथ निकाल चुकी हैं। इसे देखने के बाद शायद आप भी हैरान रह जाएंगे लेकिन इतना तो तय है कि सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर उर्फी अब क्या करके मानेगी। उर्फी का अलग अंदाज फिलहाल चर्चा में है।

बैकलेस लुक को फ्लॉन्ट करती दिखीं उर्फी

उर्फी जावेद ने बैकलेस होकर लेटेस्ट लुक शेयर करती नजर आई जिसमें वह ब्लैक मैटेलिक टॉप को बैकलेस होकर स्टाइल कर रही है। वहीं खास बात यह है कि इस टॉप से दो हाथ भी निकला है जो आर्टिफिशियल है। वहीं टॉप के साथ उन्होंने ब्लू डेनिम को कैरी किया। हाई बन हेयरस्टाइल और मिनिमल ग्लोइंग मेकअप में हमेशा की तरह उर्फी जबरदस्त पोज देती दिखी। जहां एक वीडियो में वह इस ड्रेस को फ्लॉन्ट कर रही है तो एक झलक शेयर कर यह दिखा रही है कि उनके आर्टिफिशियल हाथ में एक औरत ग्लास रखकर पानी डाल रही है।

जबरदस्त है उर्फी का अंदाज

एक और क्लिप में उर्फी के इस हाथ से उनकी बिल्ली डर रही है और भगाती नजर आ रही है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अंदाज वाकई सबसे हटके है और वह कुछ ऐसा कर रही हैं जिसके बाद वह लाइमलाइट में आ गई। इस लुक को देखने के बाद लोग उर्फी जावेद को एक बार फिर ट्रोल करते हुए नजर आए।

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा, “इसके तो पेट में भी हाथ है।” तो दूसरे ने कहा, “यह क्या कर रही हो मैडम।” एक और यूजर ने कहा, “यह कितना डरावना लग रहा है वैसे हेलोवीन निकल चुका है नहीं तो बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवार्ड देता।” एक और यूजर ने कहा, “धरती का सबसे अजीब प्राणी।” एक यूजर ने कहा, “वाह सब ठीक है लेकिन मुझे सस्ती कटप्पा जैसी वाइव क्यों आ रही है तुमसे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026