---Advertisement---

रियल गोल्ड बताकर टमाटर से भी एक्सपेरिमेंट करती दिखीं Urfi Javed, रिविलिंग लुक को देख लोगों को लगा झटका

Urfi Javed: ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि उर्फी जावेद कभी भी खुद को ट्रेंड में लाने में पीछे रहे और वह अपने फैंस की बात ना माने। जहां बीते दिनों उर्फी से लोगों ने टमाटर की बनी ड्रेस की डिमांड की थी तो ऐसे में वह लोगों की मांग को पूरा करते हुए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2023 2:34 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2023 4:59 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि उर्फी जावेद कभी भी खुद को ट्रेंड में लाने में पीछे रहे और वह अपने फैंस की बात ना माने। जहां बीते दिनों उर्फी से लोगों ने टमाटर की बनी ड्रेस की डिमांड की थी तो ऐसे में वह लोगों की मांग को पूरा करते हुए कुछ ऐसा कर दी जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल उर्फी का लेटेस्ट पोस्ट काफी ट्रेंड में है जिसमें वह टमाटर की बनी ड्रेस तो नहीं लेकिन टमाटर से कुछ ऐसा बनाई जो उन्हें सुर्खियों में लाने के लिए काफी है। इस पोस्ट को देखने के बाद एक बार फिर फैंस चौक गए हैं और उर्फी के एक्सपेरिमेंट की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

टमाटर के साथ एक्सपेरिमेंट कर बैठी उर्फी जावेद

अक्सर ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी जावेद इस बार भी कुछ अलग करती हुई नजर आई है। दरअसल उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तीन तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह टमाटर से बनी ड्रेस तो नहीं लेकिन टमाटर की इयररिंग्स पहनकर सामने आई है। जहां एक तस्वीर में वह रिलिविंग ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं और वह अपने बॉडी पार्ट को हाथ से छुपा रही है। जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है उनकी कान की इयररिंग जो टमाटर की बनी हुई है। वहीं एक और वीडियो में उर्फी कान में टमाटर पहनकर नजर आ रही हैं तो एक हाथ से अपने बॉडी पार्ट को छुपाती हुई दिखी वहीं दूसरे हाथ से टमाटर खाती हुई एंजॉय कर रही हैं।

टमाटर की कीमत को लेकर उर्फी ने ली चुटकी

उर्फी जावेद ने एक और पोस्ट में टमाटर और सुनील शेट्टी को एक साथ रखा है। यह बात तो हम सब जानते हैं कि सुनील शेट्टी बिजनेस के मामले में काफी सक्सेसफुल है और उनके पास करोड़ों की नेटवर्थ है लेकिन इसके साथ उर्फी ने पोस्ट में लिखा है “टमाटर की कीमत की वजह से आज कल टमाटर कम खा रहा हूं।” एक और फोटो में उर्फी जावेद ने कैप्शन में कहा “महाराष्ट्र के किसान मिलेनियर हो रहे हैं सिर्फ 1 महीने में टमाटर बेचकर।” इन पोस्ट के साथ उर्फी ने कैप्शन ने कहा, “टमाटर आजकल नया सोना है।”

चर्चा में आना खूब जानती है उर्फी जावेद

इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स एक बार फिर उर्फी की चुटकी ले रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद हर बार सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाती है लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या बोल रहे हैं। अतरंगी क्वीन अपने अंदाज से हर बार सुर्खियों में आना खूब जानती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026