---Advertisement---

‘Kim Kardashian From Meesho’ कहने वाले ट्रोलर्स को Urfi Javed ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जानिए Follow Kar Lo Yaar एक्ट्रेस ने क्या कहा?

Urfi Javed: किम कार्दशियन को लेकर उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 16, 2024 6:54 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) वह नाम है जो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बनी रहती है और विवादों में आने में भी वह कोई कसर नहीं छोड़ती है। एक्ट्रेस ‘फॉलो कर लो यार‘ (Follow Kar Lo Yaar) वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है लेकिन इस सब के बीच एक्ट्रेस ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो उन्हें किम कार्दशियन (Kim Kardashian) फ्रॉम मीशो कह रहे थे। एक्ट्रेस के बेधड़क जवाब को सुनने के बाद शायद किम भी हैरान रह जाए। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से चर्चा में आई उर्फी जावेद।

Urfi Javed ने हेटर्स की कर दी बोलती बंद

IMBD के साथ इंटरव्यू वीडियो में उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर यूजर से मिल रहे अलग-अलग रिएक्शन को लेकर बात करती हुई नजर आती है। इस दौरान वह कहती है कि “सब कोई को मेरे बारे में यही लगता था कि मैं सिर्फ इडियट और बेवकूफ हूं और मुझे नहीं पता है कि मैं क्या कर रही हूं लेकिन मेरे मामले में यह काम किया। मैं कैसी हूं मैं क्या क्या करती हूं और क्यों करती हूं इसके लिए आप फॉलो कर लो यार देख सकते हैं।” वही इस उन लोगों को भी मुंहतोड़ जवाब देती है जो इसको कोई स्क्रिप्ट बता रहे हैं एक्ट्रेस रहती है कि अगर आपको मेरी जिंदगी स्ट्रिप्टेड लग रही है तो यह अच्छी बात है।

Kim Kardashian को लेकर Urfi Javed ने कहीं ये बात

वहीं इस दौरान उर्फी जावेद एक और रिव्यू को पढ़ती है जहां उन्हें कहा जाता है कि किम कार्दशियन कभी नहीं हो सकती और उन्हें किम कार्दशियन फ्रॉम मीशो (Kim Kardashian From Meesho) बताया जाता है। इस पर उर्फी जावेद जवाब देती है कि किम मेरी तरह नहीं हो सकती किम मेरी तरह ईमानदार नहीं हो सकती। कार्दशियन में कोई थेरेपी नहीं है।इसलिए रहने दो।” निश्चित तौर पर उर्फी जिस तरह किम कार्दशियन को लेकर कमेंट पर मुखर हुई वह लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है।

क्यों Urfi Javed हो रही ट्रोल

गौरतलब है कि उर्फी जावेद ‘फॉलो कर लो यार’ वेब सीरीज में एक जगह पर यह बोलती नजर आती है कि वह इंडिया की किम कार्दशियन बनना चाहती है। उर्फी के इस कमेंट को लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 16, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 1

मई 16, 2026

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1

मई 16, 2026

Pati Patni Aur Wo Do

मई 16, 2026

Saif Ali Khan

मई 16, 2026

Sugarcane Juice Side Effects

मई 16, 2026