---Advertisement---

क्या Urfi Javed बीच रास्ते इस वजह से हुई गिरफ्तार! पुलिस को देखते ही उड़ गई चेहरे की हवाइयां

Urfi Javed: उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस दंग रह गए हैं। दरअसल मुंबई पुलिस उर्फी को गिरफ्तार करने के लिए आई है और फिर ना चाहते हुए भी अतरंगी क्वीन को उनके साथ पुलिस स्टेशन जाना पड़ा है। इस वीडियो से इतना तो साफ है कि उर्फी को अजीबोगरीब छोटी ड्रेस की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन इस वीडियो की सच्चाई क्या है यह अभी सस्पेंस है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2023 10:36 पूर्वाह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती है। यह बात सच है कि ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उर्फी का कोई जवाब नहीं है।दूसरी तरफ इस बात में भी सच्चाई है कि उर्फी को अतरंगी फैशन सेंस कई बार महंगा भी पड़ चुका है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है। अब हाल ही में एक बार फिर उर्फी जावेद को अजीबोगरीब छोटी-छोटी ड्रेस पहनना भारी पड़ा है और वह मुसीबत में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई पुलिस की दो कर्मी उर्फी जावेद को अरेस्ट करती हुई नजर आ रही है। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो।

वीडियो में उर्फी की उड़ी हवाईयां

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो उर्फी जावेद इसमें किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलती है। तभी दो महिला पुलिसकर्मी आकर उनसे कहती है कि आपको पुलिस स्टेशन चलना पड़ेगा। इस पर और उर्फी शॉक्ड होती है और कहती है कि यह क्या बदतमीजी है। किसने बोला अरेस्ट करने को तो पुलिस कहना है कि आपको पुलिस स्टेशन चलना पड़ेगा। वहीं पर बातचीत होगी। उर्फी जावेद कितना भी कोशिश कर लेती है कि वह उनके साथ न जाए लेकिन पुलिस एक नहीं सुनती है और उन्हें गाड़ी पर जबरदस्ती बिठाकर ले जाती है। पुलिस सिर्फ इतना ही कहती है कि आप इतने छोटे-छोटे कपड़े पहनती हैं इसी वजह से।

रेड ड्रेस में दिखा उर्फी का अंदाज

जहां तक इस वीडियो में उर्फी के लुक की बात करें तो वह रेड हार्ट शेप मैटेलिक बैकलेस ट्यूब टॉप को डेनिम के साथ स्टाइल कर रही है। मिनिमल ग्लोइंग मेकअप में उर्फी जावेद बन हेयर स्टाइल को स्टोन हेयर बैंड और इयररिंग से खास टच देती हुई दिखाई दी। हमेशा की तरह उर्फी का यह अंदाज सबसे अलग रहा लेकिन क्या इस बार वह मुसीबत में पड़ गई है।

क्या है इस वीडियो की सच्चाई

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर जमकर मजे ले रहे हैं और उनका कहना है कि क्या यह एक प्रैंक है। जहां एक तरफ फैंस इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह गए हैं और उर्फी के लिए चिंता में है। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ऐसे भी है जो इन्हें सिर्फ मजाक बता रहे हैं और उनका कहना है कि यह सिर्फ ओवर एक्टिंग है। अब इस वीडियो की क्या सच्चाई है वह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026