---Advertisement---

Nia Sharma की इस हरकत से नाराज हुई Urfi Javed, क्लास लगाते हुए बोलीं “उसे तो…

Urfi Javed का एक वीडियो समाने आया है, जिसमें वह टीवी एक्ट्रेस Nia Sharma की क्लास लगाती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 4, 2024 2:50 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने किसी न किसी कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। यहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है जहां, इन्फ्लुएंसर उर्फी ने टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा की क्लास लगाई और उन्हें करार जवाब देती दिखीं। चलिए जानते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है।

निया की इस हरकत से नाराज हुई Urfi Javed

हाल में उर्फी जावेद का एक रीसेंट इंटरव्यू सामने आया है। गलाटा इंडिया से बातचीत के दौरान जब रिपोर्टर एक्ट्रेस से पूछती हैं “इसी तरह का एक इंटरव्यू मैंने निया शर्मा के साथ भीं किया था जहां मैंने उनसे सवाल किया कि, लोग आपको सस्ती उर्फी बुलाते हैं आप इसपर कैसे रिएक्ट करेंगी”

वहीं आगे रिपोर्टर कहती हैं कि “इस बात को सुनकर निया थोड़ा भड़क गई और कहने लगी मैं इस इंडस्ट्री में काफी पहले से हूं और मैं उसे जानती भी नहीं हूं। तो आप इस बात को कैसे डील करेंगी” वहीं उर्फी कहती हैं “वो सिर्फ इसलिए भड़क गई कि, लोग उन्हें मुझसे कंपेयर कर रहे हैं, मुझे ये रिएक्शन कुछ समझ नहीं आ रहा।”

उर्फी ने दिया निया को करारा जवाब

इसी बीच उर्फी कहती हैं “जो आंसर उन्होंने दिया है मुझे समझ नहीं आ रहा क्योंकि, यह बहुत कन्फ्युजिंग है मैं अभी भी इस चीज को समझने की कोशिश कर रही हूं।” यहीं उन्होंने निया को करार जवाब दिया और कहा “ये उनके लिए एक गर्व की बात होनी चाहिए, लोगों को मुझसे कंपेयर किया जा रहा है तो यह मेरे लिए एक बड़ी बात है।”

उर्फी की दिलेरी पर फिदा हुए यूजर्स

इसी के साथ आपको बता दें, लोगों को उर्फी जावेद की बहादुरी काफी ज्यादा पसंद आती है। और इसी तरह जब एक्ट्रेस का यह इंटरव्यू सामने आया लोग उन्हें सराहने लगे, जहां एक यूजर ने कमेंट किया “उर्फी बहुत पावरफुल है” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया “इसलिए ही मैं उर्फी को पसंद करता हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026