---Advertisement---

Urfi Javed ने लिप्स के बाद अब इस चीज का कराया ट्रीटमेंट, खूबसूरत बनने की ख्वाहिश ने बिगाड़ दी सूरत

Urfi Javed: बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद फैंस को अतरंगी फैशन सेंस से हर बार हैरान करती है। अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहने वाली उर्फी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में फिर भी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच अब उन्हें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2023 1:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2023 4:57 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद फैंस को अतरंगी फैशन सेंस से हर बार हैरान करती है। अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहने वाली उर्फी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में फिर भी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच अब उन्हें अपने चेहरे के साथ एक्सपेरिमेंट करना भारी पड़ा है। जी हां , अपने चेहरे के साथ वह कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर बैठी जिसकी वजह से चेहरा बिगड़ गया है और वह काफी परेशान है। बीते दिनों उन्होंने लिप फिलर्स भी करवाए थे। इसके बाद उन्होंने होठों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आइए जानते हैं आखिर उर्फी के साथ अब क्या हुआ।

आखिर क्या है पूरा माजरा

दरअसल उर्फी जावेद ने यह तो कह दिया कि उन्हें ट्रोलर्स की बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह वही करती है जो उनका मन करता है। इस बार वह ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने चेहरे के साथ ट्रीटमेंट करने चली गई और उनका चेहरा खराब हो गया है। अपने डाक सर्कल से परेशान रहने वाली उर्फी जावेद ने इसे हटाने का फैसला लिया और इसके लिए वह ट्रीटमेंट लेने के लिए गई लेकिन फिर क्या हुआ हुआ वह वाकई काफी भयानक है।

इस वजह से परेशान है उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को पूरी जानकारी दी है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इसमें वह काफी भयानक दिख रही है और वह पहचान में नहीं आ रही है। फोटोज को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “मुझे डाक सर्कल के लिए बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था इसलिए मैंने अंडर आई फिलर करवाया। लेकिन अब मेरा चेहरा बिगड़ गया है। मेरी आंखों के नीचे का हिस्सा अजीब नजर आ रहा है और मेकअप भी इसे नहीं ठीक कर पा रहा है। मैंने अपने साथ ऐसा क्यों कर लिया।”

लिप फिलर्स करवाना भी पड़ा था उर्फी को भारी

गौरतलब है कि इससे पहले उर्फी जावेद लिप फिलर्स करवा चुकी हैं जिसकी वजह से उनके होठों पर भी सूजन आ गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थी। खैर अब उनके आंखों के साथ भी बुरा हाल है और ऐसे में उनका चेहरा बिगड़ गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि खूबसूरत बनने के चक्कर में उर्फी जावेद और भी बदसूरत हो गई है और अब उन्होंने नई मुसीबत खड़ी कर ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026