Urfi Javed का बदल गया नाम! इस्लाम धर्म से निकाले जाने पर स्प्लिट्सविला मिसचीफ ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

Urfi Javed: क्या इस्लाम धर्म से वाकई उर्फी जावेद को निकाल दिया गया है। इस बात पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और स्प्लिट्सविला मिस्चीफ ने जो कहा वह देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

Urfi Javed: क्या उर्फी जावेद को इस्लाम धर्म से बर्खास्त कर दिया गया है। इसे लेकर जब उनसे सवाल किया जाता है तब जवाब देती दिखी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए हैं जहां उर्फी जावेद ने खुद इस पर रिएक्ट किया है। इतना ही नहीं वीडियो में उनसे नाम बदलाव को लेकर भी पूछा गया जिस पर उर्फी जावेद ने रिएक्ट किया और धर्म बदलने की बात पर मुखर हुई है। आइए जानते हैं आखिर इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने क्या कहा और स्प्लिट्सविला मिस्चीफ क्यों सुर्खियों में आ गई है धर्म परिवर्तन को लेकर बयान देने के बाद।

Urfi Javed ने नास्तिक कहकर सबका मुंह किया बंद

आईएएनएस द्वारा वीडियो को शेयर किया गया जहां उनसे यह पूछा जाता है कि इस्लाम धर्म से आपको निकाल दिया गया है।इस पर उर्फी जावेद कहती हैं, “कब निकाल दिया गया है मैं खुद निकल गई बहुत पहले क्या सवाल है।” यहां वह हंसने लगती है इसके बाद उर्फी जावेद से पूछा जाता है कि कहा जा रहा है कि आपका नाम गीता भारद्वाज हो गया है। ऐसे में उर्फी जावेद मुंह बना लेती है और कहती है किसने बोला यह कोई रिपोर्ट नहीं है। खुद ही आप अपने मन से रिपोर्ट बना रहे हो मैं किसी भी धर्म को फॉलो नहीं करती हूं। मैं नास्तिक हूं। मुझे कहां से निकलोगे जब मेरा कोई ठिकाना ही नहीं है।

उर्फी जावेद के नाम बदलने पर लोग किस तरह कर रहे रिएक्ट

इसके साथ ही बीते कुछ समय से जहां उर्फी जावेद के नाम बदलने को लेकर अफवाहें जोड़ों पर थी। इस पर उन्होंने खुद रिएक्ट किया है। लंबे समय से यह कहा जा रहा था कि उर्फी जावेद का नाम बदलकर गीता भारद्वाज हो गया है तो वही इस वीडियो को देखने के बाद यूजर जमकर मजे ले रहे हैं। एक ने कहा शक्तिमान की गीता तो एक ने कहा नास्तिक कहकर इसने तो दिल जीत लिया। जहां कुछ लोग उर्फी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल फैजान अंसारी ने इस बात का दावा किया था कि उर्फी ने अपना नाम गीता कर लिया है जिस पर अब एक्ट्रेस खुद सफाई देती दिखी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल स्प्लिट्सविला में निया शर्मा के साथ उर्फी जावेद मिस्चीफ की भूमिका निभा रही है जिसे सनी लियोन के साथ करण कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं।

Exit mobile version