---Advertisement---

‘तुम्हारा बॉडी काउंट क्या है?’ खुलेआम लड़के ने पूछा Urfi Javed से ये सवाल, भड़क उठी ‘फॉलो कर लो यार’ एक्ट्रेस

Urfi Javed: उर्फी जावेद का फूटा एक बार फिर गुस्सा, 15 साल के लड़के ने किया कुछ ऐसा कमेंट जिसे सुनकर चुप नहीं रह सकी हसीना, बेधड़क जवाब देती दिखीं फॉलो कर लो यार एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2024 4:21 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी ड्रेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया सेंसेशन है। वह अपनी बात बेबाकी से रखने में कभी पीछे नहीं रहती है। मुद्दा चाहे जो भी हो यह हसीना सुर्खियों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। यह सच है कि उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस सब के बीच सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि करीब 15 साल के एक लड़के ने उनकी बॉडी पर कमेंट किया है वह भी उनकी फैमिली की मौजूदगी में। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

गुस्से में Urfi Javed ने कहीं ये बात

उर्फी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा, “कल मेरे और मेरे परिवार के साथ कुछ ऐसा हुआ जो मुझे बहुत अनकंफरटेबल फील करवाने वाला था। मैं पैप्स से तस्वीरें खिंचवा रही थी तभी वहां कुछ लड़कों का ग्रुप आया। उसमें से एक ने चिल्लाया तुम्हारा बॉडी काउंट क्या है। वह लड़का मुश्किल से 15 साल का था उसने यह बात मेरी मां और फैमिली के सामने कही है। वह आगे कहती है आप मेरे एक्सप्रेशन देख सकते हैं। कृपया अपने लड़के को और आम लोगों को इज्जत करना सिसिखा। मुझे उस लड़के के माता-पिता के लिए दुख हो रहा है।

Urfi Javed होती है अक्सर ट्रोल

निश्चित तौर पर 15 साल के लड़के से इस तरह की टिप्पणी सुनने के बाद पारा गर्म हो गया है और वह इसकी जानकारी लोगों को देकर अपनी भड़ास निकाली है। यह पहली दफा नहीं है जब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया हो लेकिन अपनी बात रखने में एक्ट्रेस कभी पीछे नहीं रहती है। उर्फी को हर एक लुक के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

Urfi Javed की वेब सीरीज Follow Kar Lo Yaar है काफी चर्चा में

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्राइम वीडियो (Prime Video) पर उनकी हाल ही में वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार‘ (Follow Kar Lo Yaar) रिलीज हुई है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो को प्रमोट करने में उर्फी पीछे नहीं है। वहीं बीते दिन उर्फी जावेद को लाइट वाली ड्रेस में अपनी वेब सीरीज को प्रमोट करते हुए देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026

Mirzapur The Movie

जून 25, 2026

Welcome To The Jungle Advance Booking

जून 25, 2026

Sanjay Leela Bhansali

जून 25, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026