---Advertisement---

ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली Urfi Javed की क्या है ख्वाहिश? Follow Kar Lo Yaar एक्ट्रेस ने कहीं ये बात

Urfi Javed: उर्फी जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने सपने और ख्वाहिश को लेकर बात करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 19, 2024 7:51 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उर्फी जावेद (Urfi Javed) का कोई जवाब नहीं है और वह लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। लेकिन क्या आपको पता है कि उर्फी की ख्वाहिश क्या है। आखिर क्या है उनकी तमन्ना और जिंदगी में वह क्या चाहती है। इस सब के बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी बात कही है। आइए जानते हैं ‘फॉलो कर लो यार’ एक्ट्रेस उर्फी जावेद का सपना और क्यों यह सुनने के बाद लोगों को लग सकता है झटका जो उन्हें अक्सर करते हैं ट्रोल।

Urfi Javed ने किया बड़ा खुलासा

उर्फी जावेद इस वीडियो में कहती है कि वह लोकप्रिय होना चाहती है और वह चाहती है कि उनके पास काफी पैसे हो। उर्फी के अनुसार वह डिजाइनर के आइडिया को शॉक्ड वैल्यू के साथ रिविलिंग बनाती है ताकि लोग उन्हें देखते रह जाए। उर्फी जावेद ने बताया कि वह ड्रेस के साथ किस तरह एक्सपेरिमेंट करती हैं और क्यों करती हैं। फेमस होना उनका मुख्य मोटिव है।

Urfi Javed अक्सर होती हैं मुखर

गौरतलब है कि उर्फी जावेद इस बात को लेकर मुखर हो चुकी है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वह चाहती है कि लोग उनके बारे में बात करें जो हो रही है। उर्फी जावेद को ट्रोल करने वाले लोगों को वह मुंहतोड़ जवाब देना भी जानती है।

लगातार चर्चा में होती हैं Urfi Javed

उर्फी जावेद फिलहाल प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर काफी चर्चा में है। इस शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं जिसमें उर्फी की जिंदगी के हर एक पहलू को बखूबी दिखाने की कोशिश की गई है। प्राइम वीडियो की सीरीज को लोगों से प्यार मिल रहा है और भी वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। उन्हें लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026