---Advertisement---

सावन में ‘पटोला’ बनकर निकली Urvashi Rautela के Ghuspaithiya ट्रेलर को देख लोग रह गए सन्न, कहा- ‘तो ये बाथरूम वीडियो…’

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट साड़ी लुक देखने के बाद फैंस की हुई बोलती बंद, तारीफ करते आए नजर,,सोशल मीडिया पर छा गई हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2024 6:13 अपराह्न | Updated: जुलाई 26, 2024 6:45 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: बहुत जल्द ‘घुसपैठिया‘ फिल्म में नजर आने वाली उर्वशी रौतेला अपने लेटेस्ट लुक से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। ट्रेलर लॉन्च के बीच उर्वशी का लुक देख लोग दीवाने हो गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सावन में उनका पटोला वाला यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यही वजह है कि फैंस उन्हें देख क्लीन बोल्ड हो गए। उनका यह देसी लुक वाकई काफी जबरदस्त है और फैंस उन्हें देख उनकी स्टाइल की तारीफ करने लगे। कहने में दो राय नहीं है कि फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में उर्वशी का कोई जवाब नहीं है।

देसी लुक को इस तरह Urvashi Rautela बना रही खास

इस लुक की बात करें तो वह खूबसूरत शिफॉन साड़ी को वेलवेट वी नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर करती हुई नजर आई और उनकी साड़ी वाकई काफी खूबसूरत है। एक्ट्रेस अपने इस साड़ी लुक को बड़े झुमके, कंगन, रिंग्स के साथ हेयर एक्सेसरीज से कंप्लीट करती हुई दिखी। हैवी मस्कारा और आई लाइनर के साथ माथे पर बिंदी लगाकर उर्वशी अपने लोक से लोगों को दीवाना बना रही है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

लोग कर रहे जमकर तारीफ

निश्चित तौर पर उर्वशी रौतेला साड़ी लुक से फैंस को दीवाना बन गई और एक बार फिर फैशन स्टेटमेंट के मामले में वह लोगों के बीच चर्चा में है। लोग उनके इस पटोला लुक पर फिदा हो गए और तारीफ करते हुए कहे माशाल्लाह बहुत प्यारी लग रही हैं। एक ने कहा आपकी साड़ी बहुत खूबसूरत है तो दूसरे ने कहा इस अंदाज पर तो हम दीवाने हैं। एक ने कहा कोमोलिका तो दूसरे ने कहा आप किसी जादू से कम नहीं हो।

हटके नजर आई उर्वशी

जहां तक उर्वशी रौतेला की फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें उनके अंदाज को देख लोग अवाक रह गए क्योंकि वह काफी हटके नजर आई। पिछले कुछ समय से बाथरूम वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस का अंदाज देख लोग चौंक गए और यूजर्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा तो ये है बाथरूम वीडियो का सीक्रेट तो एक ने कहा इस फिल्म के लिए था प्रमोशन। ट्रेलर में उर्वशी काफी बेबाक नजर आई।

हमेशा हटके दिखती हैं उर्वशी

बता दें कि उर्वशी रौतेला की फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। स्टाइल स्टेटमेंट से हर बार लोगों को दीवाना बना देती हैं और हमेशा हटके दिखने के लिए वह चर्चा में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Flydubai Viral Video

सितम्बर 30, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 30, 2026

Varanasi Viral Video

सितम्बर 30, 2026

Viral Video

सितम्बर 30, 2026

Koffee with Karan Season 9

सितम्बर 30, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54

सितम्बर 30, 2026