---Advertisement---

US-Israel Iran War: बॉलीवुड सेलेब्स की खटिया खड़ी करने वाले KRK के परिवार की हुई नींद हराम, बताया खौफ का आलम

US-Israel Iran War: केआरके ने यूएस इजरायल ईरान वॉर के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि कैसे उनकी दुबई में फैमिली को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इस दौरान कैसी स्थिति है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2026 2:04 अपराह्न

US-Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel Iran War: यूएस इजरायल ईरान वार की वजह से दुनिया भर में खौफ का आलम देखा जा रहा है क्योंकि इसकी वजह से अलग-अलग कोने में अफरातफरी मची हुई है। हालांकि बॉलीवुड सेलेब्स पर अक्सर निशान साधने वाले केआरके का नाम भी शुमार है जो अपनी परिवार की स्थिति को लेकर बात करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट लिखा। उन्होंने बताया कि कैसे मिसाइल की ब्लास्ट होने की वजह से उनके परिवार की नींद भी हराम हो चुकी है। यूएस इजरायल ईरान वार की वजह से आइए जानते हैं केआरके ने खतरनाक स्थिति को लेकर क्या कहा है।

यूएस इजराइल ईरान वार से क्यों दुखी हुए केआरके

यूएस इजरायल ईरान वार को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए केआरके ने लिखा, “दुबई में मिसाइल और दरों के धमाके की आवाज की वजह से मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। यह शहर के सभी लोगों के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है।” अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधने वाले केआरके का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

क्या यूएस इजरायल ईरान वार की वजह से शेयर मार्केट होगा क्रैश

केआरके ने यूएस इजरायल ईरान वार को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा कि जिन लोगों के पास पैसे नहीं है उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अमीर लोगों को ईरान इजरायल युद्ध की गर्मी कल सोमवार को महसूस होगी। जब पूरी दुनिया में शेयर मार्केट क्रैश हो जाएगा और दुनिया भर को एक ही दिन में ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होगा।

डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर केआरके का बड़ा दावा

इसके साथ ही सुप्रीम लीडर खामेनाई की मौत को लेकर केआरके ने पोस्ट किया और कहा, “डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू को यकीन था कि अगर वे एक बार खामेनेई को मार देंगे तो ईरान सरेंडर कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है इसीलिए अब ट्रंप ईरान की सेना से मिसाइल हमले रोकने के लिए कह रहे हैं। इसका मतलब है ट्रंप का कैलकुलेशन गलत हो रहा है और ईरान सरेंडर नहीं करने वाला है।” यूएस इजराइल ईरान मिसाइल हमले को लेकर खाड़ी देशों में टेंशन का माहौल देखा जा रहा है जिसकी वजह से हजारों फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है और लोगों के बीच अफरातफरी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Mohan Bhagwat

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

US Iran War

सितम्बर 7, 2026