Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह ने निगला पवन कल्याण का स्टारडम! जानें ‘उस्ताद भगत सिंह’ फिल्म का हाल

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8: पवन कल्याण की मूवी 'उस्ताद भगत सिंह' पर रणवीर सिंह की'धुरंधर 2' बहुत भारी पड़ रही है। एक हफ्ते में साउथ सुपर स्टार की सिनेमाघर में हालत खराब हो गई है।

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8

Picture Credit: Google

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8:  पवन कल्याण साउथ सिनेमा के एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने एक नहीं बल्कि कई सारी हिट मूवी दी है। उनकी ‘अत्तरिंटिकी दारेदी’, ‘गब्बर सिंह’ और ‘भीमला नायक ‘ऐसी फिल्में हैं। जिन्होंने सिनेमा घर में जमकर बवाल काटा है।  लेकिन लगता है कि, ‘उस्ताद भगत सिंह’ का रणवीर सिंह की मूवी ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ रिलीज होना पवन कल्याण के लिए मुसीबत बन गया है। पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह इस समय कलेक्शन के लिए तरस रही है । इस साउथ मूवी पर दर्शकों का आकाल देखने को मिल रहा है। रिलीज के आठवें दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 8 कितना हुआ है?

पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह ने रिलीज के आठवें दिन सिर्फ 1.02 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म के सिर्फ 1890 ही शो चल रहे हैं। करीब 150 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 89.70 करोड़ रुपए कमाए हैं।  बृहस्पतिवार को फिल्म की कमाई काफी गिर गई है।  पवन कल्याण की ये मूवी  जिस तरह से लगातार थिएटर से साफ होती जा रही है। उससे मेकर्स की टेंशन बढ़ गई हैं। उनके लिए बजट निकालना ही मुश्किल हो गया है। आपको बता दें, उस्ताद भगत सिंह एक पुलिसवाले की कहानी है जो कि, भ्रष्ट नेताओं से पंगा ले लेता है। इसमें राशि खन्ना और श्रीलीला जैसी एक्ट्रेस हैं। मूवी के गिरते कलेक्शन का कारण रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भी माना जा रहा है। कमाई के आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर भारी पड़े ‘धुरंधर 2’ के रणवीर सिंह

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’  और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ एक ही दिन 19 मार्च को रिलीज हुई थी।  ऐसे में दोनों का मुकाबला पहले से ही तय माना जा रहा था। जिसका असर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी देखने को मिल रहा है। पवन कल्याण की फिल्म के  कलेक्शन पर रणवीर सिंह इतने भारी पड़ रहे है कि, साउथ सुपर स्टार के करियर पर ही सवाल उठने लगे हैं। दरअसल , हरीश शंकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट  26 मार्च थी। लेकिमन मेकर्स ने इसे हटाकर 19 मार्च कर दिया। जिसका खामियाजा अब साउथ स्टार को भुगतना पड़ रहा है।

 

 

 

Exit mobile version