कभी इस गलती की वजह से 75-78 किलो की थी Vaani Kapoor, जानें 37 साल की एक्ट्रेस कैसे हुई फैट टू फिट

Vaani Kapoor: 37 साल की एक्ट्रेस आखिर किस तरह से खुद को फिट रखती हैं और क्या है फैट टू फिट के सफर में सबसे ज्यादा अहम। आइए जानते हैं इस बारे में उन्होंने क्या खुलासा किया है जो आपको हैरान कर सकता है।

Vaani Kapoor

Photo Credit- Google Vaani Kapoor

Vaani Kapoor: 37 की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में एक्ट्रेस रहती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कभी वह 75 से 78 किलो की हुआ करती थी। इस दौरान आखिर कौन सी गलती उनके लिए भारी पड़ा। कैसे उन्होंने खुद को फैट तो फिट किया। इस बारे में बात करते हुए वाणी कपूर ने अपने फैंस को इंस्पिरेशन देती हुई नजर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि आखिर वह फिटनेस के लिए क्या की और कैसे कायाकल्प हुआ। 23 अगस्त को उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं फिटनेस मंत्र।

आखिर क्या गलती करती थी वाणी कपूर

वाणी कपूर इस वीडियो में यह कहती हुई नजर आती है कि मैं बचपन में जंक फूड पर रहती थी। पूरे टाइम मेरा वजन बचपन में 75 से 78 किलो हुआ करता था। मैं एक फैट बच्ची थी और हमेशा ज्यादा कैलोरी का सेवन करती थी। एक्ट्रेस के मुताबिक ज्यादा कैलोरी खाने की वजह से वह फैट रहती थी और हमेशा उनके दिमाग में यह चलते रहता था कि अब ज्यादा कैलोरी नहीं लेना है।

डाइट के अलावा क्या है फिटनेस के लिए जरूरी

इसके अलावा वाणी कपूर ने इस वीडियो में यह भी बताया कि फिटनेस के लिए आपको डाइट बहुत जरूरी है पर उसके साथ वर्कआउट करना भी अहम है। उन्होंने यह भी बताया कि इसका आभास उन्हें देसी रोमांस के बाद हुआ और उसके बाद उन्होंने वर्कआउट करना शुरू किया। उनके मुताबिक सभी एक्सरसाइज में बॉडी वेट ट्रेनिंग सबसे बेस्ट है जिसमें आप अपने खुद के बॉडी का वेट करते हैं।

Vaani Kapoor फिटनेस को लेकर इस बात का रखती है ध्यान

वहीं रिपोर्ट्स की बात करें तो वाणी कपूर अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए हफ्ते में काम से कम 3 से 4 बार जिम जाती हैं। इसके अलावा साफ-सुथरा खाना और खुद को हाइड्रेटेड रखने में यकीन करती हैं। इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनकी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल की प्रचुर मात्रा हो।

 

 

Exit mobile version