---Advertisement---

Vaani Kapoor का ट्रांसफॉर्मेशन देख नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा, कभी होटल में करती थी काम

Vaani Kapoor: वाणी कपूर ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें देख फैंस के पसीने छूट जाते हैं। कभी होटल में काम करने वाली वाणी कपूर की ट्रांसफॉर्मेशन वाकई चौंकाने वाली है और वह अपनी हर फिल्म के लिए अलग-अलग किरदार में ढल जाती हैं। फैंस की बोलती भी उन्हें देखने के बाद बंद हो जाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2023 9:00 पूर्वाह्न

vaani kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Vaani Kapoor: बॉलीवुड की अगर मोस्ट डिमांडिंग और खूबसूरत हसीनाओं की बात करें तो इस लिस्ट में यकीनन वाणी कपूर का नाम शामिल है। अपनी खूबसूरती से लेकर एलिगेंट स्टाइल को कैरी करने के लिए वाणी हर बार चर्चा में होती हैं। यह बात सच है कि लोगों को इंप्रेस करने में वाणी कोई कसर नहीं छोड़ती है और फैंस उन्हें देखकर भी मदहोश हो जाते हैं। ‘शमशेरा‘ एक्ट्रेस को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। यह बात सच है कि समय बीतने के बावजूद वाणी कपूर की खूबसूरती और जलवा बरकरार है।उन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं वाणी कपूर

खुद को फिट रखने के लिए वाणी कपूर काफी मेहनत करती है और यही वजह है कि बढ़ती उम्र के बावजूद उन्हें देखकर शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह 34 साल की है। जी हां, अपनी खूबसूरती और फिटनेस से यंग एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। डेब्यू फिल्म से ही वह लगातार बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। हर एक फिल्म में उनके ट्रांसफॉरमेशन को देख लोग हैरान रह जाते हैं। शमशेरा फिल्म में उनकी फिजिकल फिटनेस को देखने के बाद फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

हर फिल्म में ट्रांसफॉर्मेशन से वाणी ने किया लोगों को इंप्रेस

आज अगर बॉलीवुड की फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में वाणी कपूर का नाम निश्चित तौर पर शामिल है। वह आए दिन ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं और फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। वाणी कपूर अब तक कई बड़ी और हिट फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है। उन्होंने ‘बेफिक्रे’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से लेकर बेल बॉटम तक में अपनी एक अलग छवि बनाई है। हर एक फिल्म में उनका किरदार और उनकी ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है।

कुछ इस तरह बनी बॉलीवुड की मशहूर हसीना

आज भले ही एक्टिंग की दुनिया में वाणी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा है। जी हां, पढ़ाई पूरी होने के बाद टूरिज्म सेक्टर में करियर की तलाश कर रही एक्ट्रेस ने होटल में भी काम किया और इस काम करते हुए उन्होंने फिल्मों में आने का मन बना लिया। वहीं होटल की नौकरी को छोड़ने के बाद मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की और कुछ समय बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर काम किया। धीरे-धीरे उन्हें एहसास हो गया कि वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं और फिर उन्हें मिला ‘शुद्ध देसी रोमांस’। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह आज टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026