---Advertisement---

Vicky Kaushal ने ढूंढा “बैड न्यूज़” को प्रमोट करने का अनोखा अंदाज, वीडियो देख यूजर्स बोले ‘क्यूट”

Vicky Kaushal ने अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज़ को प्रमोट करने का अनोखा अंदाज ढूंढ निकाला है, जिसे देख उनके फैंस भी खुश हो गए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 10, 2024 10:52 पूर्वाह्न

Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और मशहूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी जल्द अपनी धमाकेदार फिल्म बैड न्यूज़ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के दो गाने, पहला तौबा तौबा और दूसरा जानम रिलीज़ कर दिये गए हैं। एक्टर की फिल्म के गाने तो, काफी ज्यादा शानदार हैं अब हार कोई फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी के साथ बता दें विक्की अपनी इस मूवी के प्रमोशन में भी जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। अब एक्टर ने अपनी एक रीसेंट वीडियो शेयर की है जिसमें, वह अपनी फिल्म को काफी अनोखे अंदाज में प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। चलिए उनकी वीडियो पर नजर डालते हैं।

Vicky Kaushal ने ढूंढा “बैड न्यूज़” को प्रमोट करने का अनोखा अंदाज

एक्टर विक्की कौशल ने हाल में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रीसेंट वीडियो शेयर किया है। अगर आप इस वीडियो को पहली बार देखेंगे तो, यह आपको काफी ज्यादा फनी लगेगी। लेकिन, बता दें अपनी इस वीडियो में एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज़ को प्रमोट कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में विक्की और एमी विर्क एक दूसरे को गेम में टक्कर देते दिख रहे हैं। इसी तरह फिल्म में भी दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं और एक दूसरे को जमकर टक्कर देने वाले हैं।

वीडियो के नीचे लिखा ये कैप्शन

बताते चलें, अपनी इस वीडियो के अंत में विक्की बोलते हैं, “ये प्रमोशन बहुत अच्छे हैं।” यही नहीं एक्टर ने अपनी वीडियो के नीचे मजेदार कैप्शन लिखा और बताया “हम अन्हेल्दी कंपटीशन में विश्वास रखते हैं।”

वीडियो को क्यूट बताते दिखे यूजर्स

इसी तरह आपको बता दें, जैसे ही लोगों ने इस फनी प्रमोशनल वीडियो को देखा वह इसकी तारीफ करने लगे और इसे क्यूट बताते दिखे। जहां एक यूजर ने कमेंट किया “क्यूट” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “पंजाबी बॉयज पंजाबी टॉयज के साथ।” यही नहीं एक यूजर ने कमेंट किया “हा हा बहुत क्यूट।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026