Vicky Kaushal: यह सच है कि अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में धाक जमाने वाले एक्टर्स की अगर बात करें तो लिस्ट में विक्की कौशल का नाम शुमार है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां छावा एक्टर एक शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान वह लोगों से कुछ ऐसा पूछ जाते हैं जिसके जवाब में खुद की एक्टर कहते हुए नजर आते हैं कि शादीशुदा लोगों का जोश साल दर साल 10 साल गिरता रहता है। हालांकि उनका यह बयान लोगों को पसंद नहीं आया और इसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है जो चर्चा में है।
Vicky Kaushal क्या बिगाड़ रहे पब्लिक इमेज
रेडिट पर पोस्ट को शेयर किया गया है और वायरल वीडियो के साथ लिखा गया, “विक्की अब पत्नी का मजाक उड़ाने वाले आदमी बनते जा रहे हैं उन्हें सावधान रहना चाहिए। उन्होंने अपनी पब्लिक इमेज का एक बहुत बड़ा हिस्सा इस बात पर बनाया था कि वह कैटरीना के टूटे हुए दिल का जोड़ने वाला इंसान है। मुझे नहीं लगता कि दर्शकों को उनका यह रूप पसंद आएगा।” दरअसल विक्की कौशल वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि जोश कैसा है। ऐसे में ऑडियंस के बीच इस दौरान तालियों की गरगराहट और शोर सुनाई देती है।
शादीशुदा लोगों के बारे में ये क्या बोल गए विक्की कौशल
हालांकि फैंस के इस जोश को देखते हुए विक्की कौशल ने कहा, “मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादीशुदा वालों का जोश साल दर साल गिरता रहता है। पर टेंशन लेने की बात नहीं है चार दिन में जोश कम नहीं होता।” वही इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा ग्रीन फ्लैग हालांकि मुझे रणबीर की हरकतें नहीं पसंद है लेकिन अगर उन्होंने यह बात कही होती तो लोग उन पर टूट पड़ते। एक यूजर ने कहा आपको अगर सब जानते हैं तो वह कैटरीना कैफ की वजह से जानते हैं। एक ने कहा आपकी मानसिकता इतनी घटिया कैसे हैं।
हालांकि वीडियो को लेकर विक्की कौशल ट्रोल हो रहे हैं लेकिन उनके आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह बहुत जल्द महावतार के साथ-साथ संजय लीला भंसाली की लव एंड वार में दिखाई देने वाले हैं।
