Vimal Elaichi Controversy: 15 दिन में क्यों शाहरुख खान-अजय देवगन पर हो सकता है सख्त एक्शन, FDA नोटिस पर लोग बोले ‘अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को फंसा दिया’

Vimal Elaichi Controversy: आखिर क्यों शाहरुख खान टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन पर मुसीबत के बादल छाए हैं और 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स जो विवादों में है

Vimal Elaichi Controversy

Photo Credit- Google Vimal Elaichi Controversy

Vimal Elaichi Controversy: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की कानूनी मुसीबत बढ़ने वाली है। दरअसल लंबे समय से विमल इलायची कंट्रोवर्सी काफी विवादों में रही है और ऐसे में पहले अक्षय कुमार भी निशाने पर आ चुके हैं जिसकी वजह से उन्हें कानूनी पचड़े में फंसना पड़ा है। इस सबके बीच एफडीए की तरफ से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया और इसके साथ ही 15 दिनों में इसका जवाब मांगा गया है। आखिर क्या है विवाद जिसकी वजह से शाहरुख खान अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में आ गए हैं।

क्या है विवाद जिसकी वजह से फंसे शाहरुख खान अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन मामले में अजय देवगन शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को कार्टून बताओ नोटिस जारी किया गया है जहां कहा गया कि यह ऐड राज्य में पहले से बैन विमल पान मसाला का सरोगेट है। इस मामले में ब्रांड एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट, कैंपेन की डिटेल्स और फीस की जानकारी के साथ नियमों के पालन से जुड़े पेपर की मांग की गई है। 15 दिन में कोई जवाब नहीं दिया तो फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 की धारा 24 के अलावा धारा 53 के तहत ऐसे किसी भी भ्रामक विज्ञापन का हिस्सा बनने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

Vimal Elaichi Controversy पर लोग कर रहे रिएक्ट

विमल इलायची कंट्रोवर्सी की बात करें तो पहले इस ऐड में अक्षय कुमार की नजर आते थे लेकिन बाद में उन्होंने माफी मांग कर खुद को किनारा कर दिया। उनकी जगह टाइगर श्रॉफ को ऐड में देखा गया जिस पर लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार की वजह से टाइगर श्रॉफ फंसे गए हैं। एक यूजर ने कहा अक्षय कुमार कैसे बच गया तो एक ने कहा यह गैर कानूनी है कि इस तरह का पब्लिक फिगर विमल बेच रहा है।

ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर विमल इलायची कंट्रोवर्सी से कैसे ये स्टार्स निकल पाते हैं।

 

 

 

Exit mobile version