---Advertisement---

‘क्रू मेंबर्स के लिए…’ Ahmedabad Plane Crash के बीच Air India को लेकर ये क्या बोल गए कॉमेडियन Vir Das, देखने के बाद लोग हुए शॉक्ड

Vir Das: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर एयर इंडिया पर उठ रहे सवाल के बीच वीर दास ने कुछ ऐसा लिखा जिसे देखने के बाद यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसकी वजह से कॉमेडियन चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2025 12:08 अपराह्न

Vir Das
Follow Us
---Advertisement---

Vir Das: मशहूर कॉमेडियन वीर दास अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में होते हैं। वहीं इस सब के बीच अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर उन्होंने एक ऐसा पोस्ट लिखा जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और Vir Das ने जो कहा वह वाकई दिल को छू लेने के लिए काफी है। एक तरफ जहां Ahmedabad Plane Crash के बाद एयर इंडिया को काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का गुस्सा फूट रहा है। वहीं दूसरी तरफ वीर दास ने उनके काम को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है।

Ahmedabad Plane Crash के बीच Air India के क्रू मेंबर्स के लिए Vir Das ने किया पोस्ट

वीर दास ने Ahmedabad Plane Crash के बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, “यह कई परिवारों के लिए दुखद दिन है। और हमारी सारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। मैं बस क्रू मेंबर्स के लिए अपना समर्थन जोड़ना चाहता था। मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी एयर इंडिया से उड़ान भरी है। यह बिना किसी समस्या वाली एयरलाइन नहीं है, लेकिन मैं निश्चित रूप से उन्हें आसमान में सबसे अच्छा चालक दल मानता हूं। समय बताएगा कि इस दुखद उड़ान में क्या हुआ। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि उनके लिए अभी अपना काम करना कितना मुश्किल है, क्योंकि उन्होंने अपनों को खो दिया है। क्रू मेंबर्स के लिए, बस इतना कहना है कि हम आपके साथ हैं। और उम्मीद है कि जल्द ही आपको किसी उड़ान में देखूंगा।”

वीर दास की लोग कर रहे सराहना

Ahmedabad Plane Crash के बीच Vir Das के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स क्रेजी हो गए और उनकी सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे समय में जब लोग Air India पर सवाल उठा रहे हैं वीर दास का इस तरह उन्हें सपोर्ट दिखाना वाकई सराहनीय है क्योंकि इतने लोगों की जान की जिम्मेदारी उनके कंधे होती है। इसके बावजूद भी वे अपने काम को किस शिद्दत से करते हैं।

एयर इंडिया पर हाल ही में भड़के थे वीर दास

Vir Das का यह पोस्ट उस समय चर्चा में है जब हाल ही में Air India सर्विस पर उन्होंने सवाल उठाया था। उनका कहना था कि उनकी पत्नी के पैर टूटे हुए थे। उन्होंने VIP सर्विस के लिए 50000 रुपये दिए लेकिन बदले में उन्हें टूटी हुई सीट मिली। अब उन्होंने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026