Viral Video: डेटिंग रूमर्स के बीच हानिया आमिर ने कहा ‘लव यू बादशाह’, दुबई में दोनों मस्ती करते आए नजर

Viral Video

Viral Video

Viral Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बॉलीवुड रैपर बादशाह की दोस्ती सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि दोनों कई दफा एक दूसरे के साथ मिलते हैं और झलकियां फैंस को दिखाते हैं। इस सब के बीच एक बार फिर हानिया की हुई बादशाह से मुलाकात और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं और इसे देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि वे एक साथ कितना क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। आप भी इसे देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

मस्ती करते दिखे बादशाह और हानिया

वीडियो में आप देख सकते हैं की हानिया और बादशाह एक दूसरे के गाने को गुनगुना रहे होते हैं। जहां हानिया बादशाह के रैप सॉन्ग को अपने स्टाइल में गुनगुनाती है तो बादशाह भी उनका साथ देते हैं। दरअसल दोनों दुबई मैं हैं और उनकी कई तस्वीरें और वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है। इस वीडियो में हानिया कहती है कि बादशाह का कांसर्ट है और मैं इसकी ऑडियंस हूं। वे आपस में खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं और बीच में मजाक में हानिया कहती है लव यू बादशाह। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “कांसर्ट टाइम।” उनके बीच की दोस्ती देख लोगों को लग रहा है कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

वीडियो पर बादशाह ही नहीं यूजर्स भी लिए मजे

इसके अलावा हानिया ने बादशाह के साथ पोज़ देते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी और इस दौरान वे रैपर के साथ शॉपिंग टाइम पर इंजॉय कर रही थी। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद बादशाह ने लिखा, “इस संगीत उत्सव और अभिनय का क्या ही वर्णन किया जाए।” वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा, “जियान और शिजुका की दोस्ती तुड़वानी होगी।” एक यूजर लिखा, “आखिर क्या खिचड़ी पक रही है।” तो दूसरे ने कहा, “सिर्फ दुबई पाकिस्तान और इंडिया को एक साथ ला सकता है।” एक यूजर ने लिखा जियान और शिजुका कभी अलग नहीं हो सकते।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version